बाजार में 2 दिनों की गिरावट के बाद आज बाउंस बैक देखने को मिला। जिसके बाद आज बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बैंकिंग, फार्मा ने आज बाजार को मजबूती प्रदान की। हालांकि IT और FMCG में दबाव देखने को मिला। आज सेंसेक्स करीब 257 अंक ऊपर चढ़ा। जबकि निफ्टी 87 प्वाइंट चढ़कर 17,577.5 के स्तर पर बंद हुआ।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडेक्स 17,350 के स्तर पर सपोर्ट लेकर 17,500 के ऊपर बंद हुआ। अगर यह आने वाले सत्रों में इस सपोर्ट के ऊपर टिकता है और 19 अगस्त के निचले स्तर 17,710 से ऊपर बंद होता है तो इसमें अपसाइड देखने को मिलेगा।
Chartviewindia के मुख्य बाजार रणनीतिकार मजहर मोहम्मद ने कहा कि अगले सत्र में फॉलो-थ्रू खरीदारी के चलते अस्थायी रूप से 17,345 के निचले स्तर पर बॉटम बन सकता है।
अगर ऐसा हुआ तो इंडेक्स 17,690 और 17,710 के बीच मौजूद बेयरिश गैप को पाटने की कोशिश कर सकता है। इसके बाद 17,710 के ऊपर बंद होने पर इसमें आशावादी नजरिया मजबूत हो सकता है।
यदि निफ्टी 17,345 से नीचे बंद होता है, तो कमजोरी फिर से शुरू हो जाएगी। इससे इसमें निगेटिव लक्ष्य 17,000 और 16,950 के जोन में देखने को मिल सकते हैं।
बाजार के जानकार ने कहा कि फिलहाल किसी भी कमजोरी में नए शॉर्ट्स बनाने का मौका तलाशना चाहिए।
बैंक निफ्टी भी आज 37,955 पर निगेटिव खुला लेकिन इसमें एक पुलबैक मूव देखा गया। यह अपने निचले स्तर से 900 अंक से अधिक की रिकवरी दिखाते हुए 38,870 के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। इसके बाद ये 400 अंक बढ़कर 38,698 के स्तर पर बंद हुआ।
बैंक निफ्टी ने डेली स्केल पर एक बुलिश एंगफ्लिंग कैंडलस्टिक (Bullish Engulfing candlestick) पैटर्न बनाया। पिछले दो सत्रों की मंदी के रुझानों का खत्म कर दिया।
मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी को यदि 39,250 और 39,500 की ओर बढ़ना है तो इसे 38,500 से ऊपर टिकना होगा। जबकि इसमें 38,500 और 38,250 के स्तर पर सपोर्ट देखने को मिल रहा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )