गैप-डाउन शुरुआत के बाद बाजार में आज अच्छी रिकवरी दिखी थी। लेकिन ऊपरी स्तरों पर दबाव भी नजर आया है। निफ्टी 17500 के आसपास टिकने की कोशिश कर रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों पर राइटर्स की कड़ी जंग चल रही है। आज की हमारे एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा हैं। शिवांगी ने अपने दमदार ट्रेड के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।
निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17500, 17600 और 17700 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17500, 17400 और 17300 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 38500, 38600 और 38700 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 38000, 38100 और 38200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये
बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।
मोतीलाल की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय
शिवांगी ने कहा कि आज इंडेक्स बुल्स और बेयर्स के बीच अटका हुआ है। 17350 को रिस्पेक्ट कर रहा है। इसलिए निफ्टी में यहां सपोर्ट रहेगा। वैसे इंडिया विक्स 19 के ऊपर चला गया है इसलिए हम मानते हैं कि अभी बुल्स का एक्शन दिखाई नहीं देगा। निफ्टी जब तक 17442 के ऊपर टिकता है इसमें बाउंस बैंक की उम्मीद की जा सकती है। लेकिन इसमें 17500 के स्तर पर मजबूत रेजिस्टेंस भी नजर आ रहा है।
निफ्टी अगर 17500 के स्तर के ऊपर जाता है तो इसमें 17750 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। लेकिन फिलहाल कोई नया ट्रेड लेने के लिए हमारी वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाने की सलाह होगी। आज इंडेक्स एक दायरे में अटका हुआ नजर आ रहा है इसलिए आज हमारी इंडेक्स की बजाय स्टॉक्स स्पेसिफिक दांव लगाने की सलाह होगी।
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा के दमदार ट्रेड
M&M Aug Fut : खरीदें - 1260 रुपये, लक्ष्य - 1300 रुपये, स्टॉपलॉस - 1240 रुपये
Oberoi Realty Aug Fut : खरीदें - 964 रुपये, लक्ष्य - 1000 रुपये, स्टॉपलॉस - 935 रुपये
सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः BEL
शिवांगी ने आज सस्ता ऑप्शन बताने के लिए सरकारी सेक्टर का स्टॉक चुना है। उन्होंने BEL की अगस्त सीरीज की स्ट्राइक वाली कॉल पर खरीदारी करने की राय दी है। उन्होंने कहा इसे 11 रुपये के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 17 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )