Get App

Technical View: निफ्टी ने बनाया बुलिश कैंडल, 17,350 के लेवल पर रखें नजर

एक्सपर्ट के मुताबिक इंडेक्स 17,345 से नीचे बंद हुआ तो कमजोरी फिर से शुरू हो जाएगी। इससे इसमें नीचे की तरफ 17,000 और 16,950 के जोन देखने को मिल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2022 पर 7:06 PM
Technical View: निफ्टी ने बनाया बुलिश कैंडल, 17,350 के लेवल पर रखें नजर
बैंक निफ्टी को यदि 38,500 से ऊपर टिकता है तो इसमें 39,250 और 39,500 की ओर रैली देखने को मिल सकती है। जबकि इसमें 38,500 और 38,250 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है

बाजार में 2 दिनों की गिरावट के बाद आज बाउंस बैक देखने को मिला। जिसके बाद आज बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बैंकिंग, फार्मा ने आज बाजार को मजबूती प्रदान की। हालांकि IT और FMCG में दबाव देखने को मिला। आज सेंसेक्स करीब 257 अंक ऊपर चढ़ा। जबकि निफ्टी 87 प्वाइंट चढ़कर 17,577.5 के स्तर पर बंद हुआ।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडेक्स 17,350 के स्तर पर सपोर्ट लेकर 17,500 के ऊपर बंद हुआ। अगर यह आने वाले सत्रों में इस सपोर्ट के ऊपर टिकता है और 19 अगस्त के निचले स्तर 17,710 से ऊपर बंद होता है तो इसमें अपसाइड देखने को मिलेगा।

निफ्टी पर राय

Chartviewindia के मुख्य बाजार रणनीतिकार मजहर मोहम्मद ने कहा कि अगले सत्र में फॉलो-थ्रू खरीदारी के चलते अस्थायी रूप से 17,345 के निचले स्तर पर बॉटम बन सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें