क्लीन एयर, एनर्जी और पानी के कारोबार में एक भारतीय बहुराष्ट्रीय इंजीनियरिंग समूह थर्मेक्स (Thermax) ने जून में समाप्त तिमाही के लिए अपने मिले-जुले नतीजे पेश किये। सालाना आधार पर कंपनी की आय में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई। लेकिन बढ़ती लागत और माल ढुलाई के बढ़े हुए शुल्क के कारण इस तिमाही में कंपनी के मुनाफे और मार्जिन पर असर पड़ा है।
Maquire ने इस स्टॉक पर 2,300 रुपये का लक्ष्य प्राइस रखा है। यह कहते हुए कि ऑर्डर बैकलॉग दिखाई दे रहा है। लेकिन कंपनी के मार्जिन में सुधार महत्वपूर्ण है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आज (बुधवार) को स्टॉक करीब पांच प्रतिशत नीचे कारोबार करता हुआ नजर आया है।
नतीजों के बाद सीएनबीसी-टीवी18 से बात करते हुए कंपनी के एमडी और सीईओ आशीष भंडारी (Ashish Bhandari, MD and CEO) ने कहा कि वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में मार्जिन में डबल डिजिट में सुधार होगा।
उन्होंने आगे कहा “हम डबल डिजिट में मुनाफे की उम्मीद करते हैं। पिछले साल हमने 18 प्रतिशत की कमजोरी देखी थी। फिर मार्जिन में गिरावट जारी रही। दरअसल केमिकल्स में चौथी तिमाही में हमने जीरो प्रतिशत मार्जिन देखा।अब तक Q1 में एक बेहतर सुधार नजर आया। इसलिए हमारा मानना है कि Q2 में और ज्यादा सुधार होगा। ”
कंपनी ने हाल ही में Covacsis Technologies में 16.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 9.9 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।
हाल ही में 22 जून को थर्मैक्स ने रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में कारोबार करने वाली 2 कंपनियों - जालंसर विंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (Jalansar Wind Energy Private Limited) और कनकल विंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (Kanakal Wind Energy Private Limited) का अधिग्रहण किया।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)