इन 7 कंपनियों में पिछले 3 वित्त वर्षों में दिखी 10% से ज्यादा की प्रॉफिट ग्रोथ, जानिए क्या अभी भी किया जा सकता है इनमें निवेश

इस विश्लेषण के आधार पर सिर्फ 7 कंपनियां हमारे मानक पर खरी उतरी है। इन 7 में से 3 कंपनियों के स्टॉक पिछले 3 साल के मल्टीबैगर साबित हुए है

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 4:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस विश्लेषण के जरिए हमने यह जानने की कोशिश की है कि इन कंपनियों में से किन कंपनियों ने बिक्री और मुनाफे में डबल डिजिट ग्रोथ की है।

किसी भी कंपनी के लिए बिक्री और मुनाफे में बढ़ोतरी उसके फुलने-फलने के लिए सबसे बड़ी जरुरत है। ये दोनों मानक कंपनी के कारोबार की मजबूती का अंदाजा लगाने के लिए काफी अहम है। इससे कंपनी के आगे की संभावनाओं का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। मनीकंट्रोल ने BSE 500 में शामिल कंपनियों के वित्त वर्ष 2020, वित्त वर्ष 2021 और वित्त वर्ष 2022 के प्रदर्शन का विश्लेषण किया है।

इस विश्लेषण के जरिए हमने यह जानने की कोशिश की है कि इन कंपनियों में से किन कंपनियों ने बिक्री और मुनाफे में डबल डिजिट ग्रोथ की है। इस विश्लेषण के आधार पर सिर्फ 7 कंपनियां हमारे मानक पर खरी उतरी है। इन 7 में से 3 कंपनियों के स्टॉक पिछले 3 साल के मल्टीबैगर साबित हुए है। Bloomberg के consensus रेटिंग के मुताबिक इन सातों स्टॉक्स में अगले 12 महीनों में और तेजी आने की अच्छी उम्मीद है। यह consensus रेटिंग एनालिस्ट रिकमेंडेशन  पर आधारित है। आइए इन ,स्टॉक्स पर डालते है एक नजर ।

Dixon Technologies (India) Ltd | पिछले 3 साल में यह स्टॉक 654 फीसदी भागा है। 06 जून 2019 को यह स्टॉक 486 रुपये पर क्लोज हुआ था। वहीं 6 जून 2022 को यह स्टॉक 3,665 रुपये पर नजर आ रहा था। Bloomberg के consensus रेटिंग के मुताबिक इस स्टॉक में आगे 19 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है और यह 4,356 रुपये तक जाता नजर आ सकता है।


Redington (India) | पिछले 3 साल में यह स्टॉक 158 फीसदी भागा है। 06 जून 2019 को यह स्टॉक 51 रुपये पर क्लोज हुआ था। वहीं 6 जून 2022 को यह स्टॉक 132 रुपये पर नजर आ रहा था। Bloomberg के consensus रेटिंग के मुताबिक इस स्टॉक में आगे 46 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है और यह 193 रुपये तक जाता नजर आ सकता है।

PI Industries | पिछले 3 साल में यह स्टॉक 140 फीसदी भागा है। 06 जून 2019 को यह स्टॉक 1116 रुपये पर क्लोज हुआ था। वहीं 6 जून 2022 को यह स्टॉक 2,679 रुपये पर नजर आ रहा था। Bloomberg के consensus रेटिंग के मुताबिक इस स्टॉक में आगे 14 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है और यह 3,067 रुपये तक जाता नजर आ सकता है।

Gujarat Gas के शेयर पिछले 3 दिनों में 9% टूटे, जानिए कीमत में कटौती के बावजूद क्यों खफ़ा है बाजार

Dr. Lal Pathlabs | पिछले 3 साल में यह स्टॉक 107 फीसदी भागा है। 06 जून 2019 को यह स्टॉक 1050 रुपये पर क्लोज हुआ था। वहीं 6 जून 2022 को यह स्टॉक 2,177 रुपये पर नजर आ रहा था। Bloomberg के consensus रेटिंग के मुताबिक इस स्टॉक में आगे 18 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है और यह 2,570 रुपये तक जाता नजर आ सकता है।

Caplin Point Laboratories | पिछले 3 साल में यह स्टॉक 68 फीसदी भागा है। 06 जून 2019 को यह स्टॉक 458 रुपये पर क्लोज हुआ था। वहीं 6 जून 2022 को यह स्टॉक 767 रुपये पर नजर आ रहा था। Bloomberg के consensus रेटिंग के मुताबिक इस स्टॉक में आगे 20 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है और यह 923 रुपये तक जाता नजर आ सकता है।

Lux Industries | पिछले 3 साल में यह स्टॉक 52 फीसदी भागा है। 06 जून 2019 को यह स्टॉक 1,295 रुपये पर क्लोज हुआ था। वहीं 6 जून 2022 को यह स्टॉक 1965 रुपये पर नजर आ रहा था। Bloomberg के consensus रेटिंग के मुताबिक इस स्टॉक में आगे 29 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है और यह 2,533 रुपये तक जाता नजर आ सकता है।

Aavas Financiers Ltd. | पिछले 3 साल में यह स्टॉक 58 फीसदी भागा है। 06 जून 2019 को यह स्टॉक 1,357 रुपये पर क्लोज हुआ था। वहीं 6 जून 2022 को यह स्टॉक 2,141 रुपये पर नजर आ रहा था। Bloomberg के consensus रेटिंग के मुताबिक इस स्टॉक में आगे 24 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है और यह 2,652 रुपये तक जाता नजर आ सकता है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।