सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
डीलिंग रूम्स में आज इस बैंकिंग स्टॉक पर बुलिश रवैया अपनाया है। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज इस प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक में डीलर्स ने btst trade यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 20-25 रुपये के अपसाइड देखने को मिल सकती है। डीलर्स का मानना है कि एक्सपायरी के पहले इस स्टॉक में अच्छा मूव देखने को मिल सकता है।
Metal stocks - NMDC, JSW STEEL
यतिन ने कहा कि आज मेटल स्टॉक्स में भी अच्छा एक्शन देखने को मिला। जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे स्टॉक कमजोर नतीजों के बाद भी मार्केट में अपनी पोजीशन को होल्ड करते हुए दिखाई दिये। इसके पीछे की वजह ये रही है कि ऐसा माना जा रहा है कि सरकार स्टील और आयरन ओर पर लगी एक्सपोर्ट ड्यूटी की समीक्षा कर सकती है और इसे घटाया जा सकता है।
यतिन ने आगे कहा कि हमने देखा कि सरकार ने पेट्रोल सेक्टर में एक अहम कदम उठाते हुए विंडफॉल टैक्स को कम कर दिया है। इसलिए मेटल सेक्टर भी सरकार से यही मांग कर रहा है। इसकी वजह से एक दो सेशन से मेटल शेयरों में शॉर्ट कवरिंग भी देखने को मिली। वहीं आज मेटल शेयरों में लॉन्ग पोजीशन भी बनती हुई नजर आई है। इसलिए डीलिंग रूम्स में आज NMDC और JSW STEEL जैसे शेयरों में खरीदारी की राय दी गई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)