Get App

5 रुपए वाले इस सस्ते शेयर ने 2 साल में 1 लाख रुपए को बनाया 22 लाख रुपए, क्या है आपके पास

Sindhu Trade का वर्तमान मार्केट कैप 5,890 करोड़ रुपए और ट्रेड वॉल्यूम करीब 26,000 है जो 1.51 लाख के इसके 20 दिनों के औसत वॉल्यूम से काफी कम है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 11:01 AM
5 रुपए वाले इस सस्ते शेयर ने 2 साल में 1 लाख रुपए को बनाया 22 लाख रुपए, क्या है आपके पास
इस मल्टीबैगर स्टॉक का बुक वैल्यू प्रति शेयर 13.23 है। इसका 52 वीक लो 5.32 रुपए पर और 52 वीक हाई 166.20 रुपए है जो इसका लाइफ टाइम हाई भी है

Multibagger penny stock: कोविड के बाद के बुल मार्केट में कई ऐसे स्टॉक रहे हैं जिन्होंने अपने शेयरधारकों को पिछले दो सालों में जोरदार रिटर्न दिया है। वित्त वर्ष 2022 में भारतीय इक्विटी मार्केट में करीब 90 मल्टीबैगर स्टॉक देखने को मिले हैं। Sindhu Trade Links भी एक ऐसा ही शेयर है। पिछले दो सालों में ये मल्टीबैगर स्टॉक 5.16 रुपए प्रति शेयर से बढ़कर 114.60 रुपए प्रति शेयर पर आ गया है। कोविड के बाद बाजार में आई रैली में ये शेयर करीब 2120 फीसदी भागा है।

Sindhu Trade Links की शेयर प्राइस हिस्ट्री

Sindhu Trade Links की शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पिछले 1 महीने में ये शेयर बिकवाली के दबाव में रहा है। पिछले 1 महीने में ये शेयर करीब 4 फीसदी टूटा है। वहीं, इस कैलेंडर ईयर में अब तक ये शेयर 73 रुपए से बढ़कर 114.60 रुपए पर आ गया है। इस अवधि में ये शेयर 55 फीसदी भागा है।

पिछले 6 महीनें में ये शेयर 45 रुपए से बढ़कर 114.60 रुपए पर आ गया है। 6 महीने में ये शेयर 150 फीसदी चढ़ा है। वहीं, पिछले 1 साल में ये शेयर 5.59 रुपए से बढ़कर 114.60 रुपए पर आ गया है। 1 साल में ये शेयर करीब 1950 फीसदी बढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें