Get App

राकेश झुनझुनावाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस मल्टीबैगर स्टॉक ने लगातार 5 कारोबारी सत्र में हिट किया अपरसर्किट, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में राकेश झुनझुनवाला ने अपनी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के अकाउंट के जरिए कंपनी में निवेश किया है। वर्तमान में कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 2.06 फीसदी है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2022 पर 12:05 PM
राकेश झुनझुनावाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस मल्टीबैगर स्टॉक ने लगातार 5 कारोबारी सत्र में हिट किया अपरसर्किट, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय
शेयर इंडिया के रवि सिंह का कहना है कि डीबी रियल्टी के फंडामेंटल इसकी हालिया रैली को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं।

Rakesh Jhunjhunawala portfolio:भारतीय सेकेंडरी मार्केट में निवेशक 2022 के मल्टीबैगर स्टॉक खोजने में लगे हुए हैं लेकिन इस बीच तमाम ऐसे स्मॉलकैप स्टॉक रहे हैं जो 2022 के मल्टीबैगर स्टॉक की सूची में शामिल हो गए हैं। DB Realty एक ऐसा ही स्टॉक है जो राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है। DB Realty का शेयर प्राइस इस साल अब तक 48.90 रुपये से बढ़कर 100.15 रुपये पर आ चुका है। बाजार जानकारों का कहना है कि इस स्टॉक में 80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ब्रेकआउट देखने को मिला है। उसके बाद से इसमें और तेजी आई है। एनएसई पर इस स्टॉक ने पिछले 5 कारोबारी सत्र में अपरसर्किट हिट किया है।

बाजार जानकारों का कहना है कि इस स्टॉक का चार्ट पैटर्न अभी भी बुलिश बना हुआ है और यह हमें 120 रुपये और उसके बाद 135 रुपये का लेवल जल्द ही हासिल कर सकता है। हालांकि जानकारों का यह भी कहना है कि यह स्टॉक सिर्फ चार्ट पैटर्न पर ही बुलिश नजर आ रहा है। इसमें हाल में आईतेजी की कोई फंडामेटल वजह नजर नहीं आ रही है।

च्वाइस ब्रोकिंग से सुमीत बगड़िया का कहना है कि चार्ट पैटर्न पर यह मल्टीबैगर स्टॉक काफी बुलिश नजर आ रहा है। हालांकि इसने 5 कारोबारी सत्रों में इसने लगातार अपरसर्किट हिट किया है। उसके बावजूद इसमें 135 रुपये तक जाने की संभावना नजर आ रही है। जिनके पास यह स्टॉक है उनको 120 रुपये के पहले लक्ष्य और 135 रुपये के अगले लक्ष्य केलिए इस स्टॉक को होल्ड करना चाहिए।

शेयर इंडिया के रवि सिंह का कहना है कि डीबी रियल्टी के फंडामेंटल इसकी हालिया रैली को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। सिर्फ इसका टेक्निकल सेटअप इस स्टॉक में तेजी को सपोर्ट कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि डीबी रियल्टी द्वारा फंड जुटाने से संबंधित आई खबर भी इस स्टॉक को ईंधन दे रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें