Poonawalla Fincorp के शेयर लगातार तेजी दिखा रहा है। आज के कारोबारी सत्र में इसने बीएसई पर 6 फीसदी की तेजी के साथ 343 रुपये का स्तर छुआ जो इसका 52 वीक हाई भी है। पिछले 1 महीने में यह मल्टीबैगर स्टॉक करीब 40 फीसदी भागा है जबकि महीने में यह स्टॉक 105 फीसदी भागा है।
बता दें कि Poonawalla Fincorp का पुराना नाम Magma Fincorp है। यह पुनावाला ग्रुप की गैर बैकिंग वित्तीय (NBFC) कंपनी है। कंपनी का फोकस कंज्यूमर और MSME फाइनेंशिग पर है।
अपने बिजनेस अपडेट देते हुए पुनावाला फिनकॉर्प ने बताया है कि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की ग्रोथ की यात्रा जारी रही है। इस अवधि में कंपनी की AUM में सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 31 मार्च 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी के AUM सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 16,575 करोड़ रुपये पर रही है जबकि तिमाही आधार पर AUM में 9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
कंपनी ने यह भी बताया है कि उसकी हाउसिंग फाइनेंस सब्सिडियरी Poonawalla Housing Finance की AUM 5,000 करोड़ रुपये के माइलस्टोन को पार कर चुकी है।
कंपनी ने यह भी बताया है कि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में उसके सभी प्रोडक्ट्स के डिस्बर्समेंट में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चौथी तिमाही में कंपनी का डिस्बर्समेंट (लोन वितरण) करीब 3,330 करोड़ रुपये रहा है जबकि पूरे वित्त वर्ष 2022 में 9,490 करोड़ रुपये पर रहा। कंपनी ने आगे कहा कि उम्मीद है कि यह पॉजिटिव ट्रेड आने वाले तिमाहियों में भी कायम रहेगा।
डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।