Titan Company Q4 Preview : मुनाफे में दिख सकता है 17% का इजाफा, आय में हो सकती है गिरावट

सीएनबीसी-टीवी18 के सर्वेक्षण के मुताबिक Titan Company का मुनाफा 529 करोड़ रुपये से 17 प्रतिशत बढ़कर 618 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है

अपडेटेड May 03, 2022 पर 9:43 AM
Titan Company के आज जारी होने वाले चौथी तिमाही के नतीजों में मुनाफे में बढ़त और आय में गिरावट दिखने की उम्मीद है

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Ltd) द्वारा आज वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के लिए कंपनी के नतीजे घोषित किये जायेंगे। कंपनी की चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन कर पश्चात मुनाफा (PAT) में सालाना आधार पर (वर्ष-दर-वर्ष) 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है।

कंपनी के वित्तीय और व्यावसायिक सेगमेंट के विश्लेषण इस प्रकार रहे-

शुद्ध मुनाफा


CNBC-TV18 द्वारा किए गए विश्लेषकों के एक सर्वेक्षण के अनुसार आभूषण निर्माता कंपनी टाइटन का स्टैंडअलोन मुनाफा पिछले साल की चौथी तिमाही के 529 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 618 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफा इस वर्ष की पिछली तिमाही में दर्ज 987 करोड़ रुपये से 37 प्रतिशत कम होने की उम्मीद है।

कंपनी के मुनाफे में क्रमिक गिरावट अधिक स्पष्ट दिख रही है। कंपनी के मुख्य आभूषण व्यवसाय में हाई बेस और लॉकडाउन के असर के कारण Q4FY22 में 4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। भू-राजनीतिक संकट के कारण मार्च में सोने की कीमतों में अचानक उछाल ने भी तिमाही के दौरान आभूषण कारोबार के प्रदर्शन पर नकारात्मक असर डाला।

ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Kotak Institutional Equities) ने तिमाही के लिए 46 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 771 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया है। तिमाही आधार पर इन्हें मुनाफे में 22 प्रतिशत की गिरावट की उम्मीद है।

एमके रिसर्च (Emkay Research) तिमाही के दौरान सालाना आधार पर केवल 9.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मुनाफा 579 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफे में 41 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल सकती है।

Share Market Holiday: रमजान ईद के मौके पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, BSE, NSE और कमोडिटी में नहीं होगा कारोबार

आय

सीएनबीसी-टीवी18 सर्वेक्षण के मुताबिक वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में साला आधार पर टाइटन कंपनी की आय 2.8 प्रतिशत घटकर 6,935 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। जबकि वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 7,135 करोड़ रुपये रही थी। वही तिमाही आधार पर कंपनी की आय में पिछली तिमाही के 9,515 करोड़ रुपये की तुलना में 27 प्रतिशत की गिरावट नजर आ रही है।

कोटक को उम्मीद है कि कंपनी की सालाना आय 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,920 करोड़ रुपये रह सकती है। इसमें तिमाही आधार पर 17 प्रतिशत की गिरावट रहने की उम्मीद है।

एमके रिसर्च के मुताबिक सालाना और तिमाही आधार पर आय में गिरावट आएगी और कंपनी की आय 6,969 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। इन्हें कंपनी की स्टैंडअलोन आय में 2.3 प्रतिशत की सालाना गिरावट और 26.8 प्रतिशत की तिमाही गिरावट की उम्मीद है।

फैब इंडिया, एथर इंडस्ट्रीज जैसी 8 कंपनियों को सेबी से मिली IPO की मंजूरी, Inox Green ने वापस लिया ड्राफ्ट पेपर

व्यावसायिक सेगमेंट का परफॉर्मेंस

टॉप 8 शहरों में कंपनी की बिक्री सिंगल डिजिट में बढ़ी। जबकि शेष भारत में मामूली गिरावट देखने को मिली। प्लेन ज्वैलरी कैटेगरी को मार्च में कीमतों में उतार-चढ़ाव का खामियाजा उठाना पड़ा, जिससे तिमाही के दौरान बिक्री में मामूली गिरावट आई। लेकिन सेल्स में इजाफा नजर आया।

कंपनी ने Q4FY22 में सात तनिष्क (Tanishq), आठ मिया (Mia) और एक जोया स्टोर (Zoya store ) खोले हैं। इससे कंपनी के कुल आउटलेट की संख्या 444 हो गई।

घड़ियों और वियरेबल्स सेगमेंट ने अच्छा प्रदर्शन किया। पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों के अन्य क्षेत्रों से बेहतर प्रदर्शन के साथ सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई। टाइटन ने Q4FY22 में 24 वर्ल्ड ऑफ टाइटन और 10 हेलिओस स्टोर खोले जिससे इनकी कुल संख्या 843 हो गई।

आईकेयर सेगमेंट में सालाना आधार पर केवल 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सनग्लासेस और फ्रेम्स की वजह से ये वृद्धि देखने को मिली। कैरेटलेन में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत की वृद्धि हुई और फरवरी में बिक्री पिछले नवंबर में देखे गए उच्चतम बिक्री स्तर के करीब पहुंच गई।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।