हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में तेज गिरावट दिख रही है। निफ्टी 16600 के नीचे फिसल गया है। वहीं बैंक निफ्टी में 1300 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स इस हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ पर आज के हमारे एक्सपर्ट NAV Investment Research के आशीष बहेती हैं। आशीष ने शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 17300 और 17100 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 16800 और 16900 पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 36200 और 36500 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 35800 और 35000 पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये
NAV Investment Research के आशीष बहेती ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज निफ्टी और बैंक निफ्टी सहित सभी इंडेक्स लाल निशान में नजर आ रहे हैं। इसलिए आज निवशकों को इन प्रमुख इंडेक्स में ट्रेडिंग से दूरी बनानी चाहिए। हालांकि स्टॉक स्पेसिक ट्रेड लेने के लिए सही स्टॉक्स का चुनकर उन पर दांव लगाया जा सकता है।
NAV Investment Research के आशीष बहेती के आज के ट्रेड्स
INTERGLOBE AVIATION DEC FUT : बेचें-1872.95 रुपये, स्टॉपलॉस-1900 रुपये, लक्ष्य-1800 से 1740 रुपये
CANARA BANK DEC FUT : बेचें-192.8 रुपये, स्टॉपलॉस-200 रुपये, लक्ष्य-184 रुपये
ESCORTS DEC FUT : खरीदें-1822.20 रुपये, स्टॉपलॉस-1790 रुपये, लक्ष्य-1870 से 1900 रुपये
आशीष बहेती ने आज बाजार में जोरदार गिरावट के बावजूद सस्ते ऑप्शन में कॉल खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सिप्ला में पॉजिटिव खबरों के चलते मूवमेंट दिखाई दे रहा है और इतनी बड़ी गिरावट में भी ये तेजी दिखा रहा है लिहाजा इसकी दिसंबर सीरीज की 890 के स्ट्राइक वाली कॉल 17 रुपये के आस-पास खरीदनी चाहिए। इसमें 12 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस लगायें। इसमें 30 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।