Shankesh Jewellers Share Price: पीएन गाडगिल (PN Gadgil) और कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) जैसी दिग्गज ज्वैलरी कंपनियों के लिए गहने बनाने वाली शंकेश ज्वैलर्स के शेयर आज 2% से अधिक उछल पड़े। इसके शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई, जब इसके एंकर निवेशक टाइगर स्ट्रैटेजीज फंड-1 ने इसके 8.21 लाख शेयर बेच दिए। आईपीओ खुलने से पहले शंकेश ज्वैलर्स का एंकर बुक 17 अगस्त 2026 को खुला था। अब दो महीने से भी समय में शंकेश ज्वैलर्स ने अपनी हिस्सेदारी हल्की है लेकिन शेयर आज मजबूत हुए हैं। फिलहाल बीएसई पर यह 1.32% की बढ़त के साथ ₹91.79 पर है। इंट्रा-डे में यह 2.10% चढ़कर ₹92.49 तक पहुंचा था।
शंकेश ज्वैलर्स के एंकर बुक की बात करें तो टाइगर स्ट्रैटेजीज फंड-1 को एंकर बुक का 15.56% हिस्सा एलॉट हुआ था। इसे 17,13,84,120 शेयर मिले थे लेकिन सितंबर तिमाही क शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से उसके पास 18,42,840 शेयर (1.25% होल्डिंग) थे यानी कि एंकर बुक के बाद भी इसने शेयर खरीदे थे। इसमें से 8,21,420 शेयर यानी 0.55% इक्विटी होल्डिंग इसने प्रति शेयर ₹91.76 के भाव पर ₹7.5 करोड़ में बेच दिए।
अब तक कैसी रही Shankesh Jewellers के शेयरों की चाल
शंकेश ज्वैलर्स के शेयरों ने आईपीओ निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। इसके ₹367 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹93 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। 25 अगस्त 2026 को 11% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयरों में उठा-पटक दिखी। फिर लिस्टिंग के बाद पहला कारोबारी नतीजे आने के बाद 11 सितंबर 2026 को बीएसई पर यह ₹116.00 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया। हालांकि इस हाई लेवल से शेयर फिसल गए। एक महीने से भी कम समय में यह 25% टूटकर 1 अक्टूबर 2026 को ₹87 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया, जोकि आईपीओ प्राइस से 6% से अधिक डाउनसाइड है।
कैसी है शंकेश ज्वैलर्स की कारोबारी सेहत
लिस्टिंग के बाद पहली बार शंकेश ज्वैलर्स के कारोबारी नतीजे आए। जून 2026 तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹22 करोड़ से करीब दोगुना बढ़कर ₹43 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू भी 55.1% बढ़कर ₹424 करोड़ हो गया। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ईबीआईटीडीए 92.4% बढ़कर ₹61 करोड़ और EBITDA मार्जिन भी 11.6% से बढ़कर 14.4% हो गया।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।