टॉप 10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू 1.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, TCS और HDFC सबसे बड़ी गेनर

टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज की वैल्युएशन 24,635.68 करोड़ रुपये बढ़कर 13,82,280.01 करोड़ रुपये हो गई, एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्युएशन 22,554 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,164.27 करोड़ रुपये हुई

अपडेटेड Jan 02, 2022 पर 3:42 PM
Story continues below Advertisement
बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीट टॉप 10 कंपनियों की वैल्युएशन में इजाफा हुआ है

Top 10 most-valued firms together : पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा वैल्यु वाली टॉप 10 कंपनियों की मार्केट वैल्युएशन में 1,11,012.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिनमें टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज और एचडीएफसी सबसे बड़ी गेनर्स के रूप में उभरीं। टॉप 10 लिस्ट में एक मात्र रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ऐसी कंपनी रही, जिसकी मार्केट वैल्यू में गिरावट आई है।

टीसीएस ने जोड़े 24,635 करोड़ रुपये

टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज की वैल्युएशन 24,635.68 करोड़ रुपये बढ़कर 13,82,280.01 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्युएशन 22,554 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,164.27 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. की वैल्युएशन 14,391.25 करोड़ रुपये बढ़कर 5,54,444.80 करोड़ रुपये हो गई और इन्फोसिस की वैल्यू 10,934.61 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 7,94,714.60 करोड़ रुपये हो गई।

उतना ‘मंगलमय’ नहीं होगा नववर्ष? 2022 में 20% टूट सकता है निफ्टी


एचडीएफसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 9,641.77 करोड़ रुपये बढ़कर 4,68,480.66 करोड़ रुपये हो गया, वहीं विप्रो की वैल्युएशन 9,614.13 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,92,021.38 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई। आईसीआईसीआई बैंक की वैल्युएशन में 8,902.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस प्रकार उसकी वैल्युएशन 5,13,973.22 करोड़ रुपये हो गई।

वहीं बजाज फाइनेंस की वैल्युएशन 7,575.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,21,121.74 करोड़ रुपये और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वैल्युएशन 3,212.86 करोड़ रुपये बढ़कर 4,10,933.74 करोड़ रुपये हो गई।

आरआईएल की वैल्युएशन में कमी

इसके विपरीत रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्युएशन 2,772.49 करोड़ रुपये घटकर 16,01.382.07 करोड़ रुपये रह गई।

हालांकि, आरआईएल घरेलू मार्केट में सबसे ज्यादा वैल्यु कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और विप्रो हैं।

पिछले हफ्ते बेंचमार्क इंडेक्स में 1,129.51 अंक यानी 1.97 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।