आज के 10 शॉर्ट टर्म पिक्स जो 3-4 हफ्ते में ही चमका सकते हैं आपकी किस्मत
Top 10 trading ideas: 5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि जब तक निफ्टी 15,500 के ऊपर ट्रेड करता है तब तक हमें पॉजिटिव नजरिए के साथ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक अच्छा संकेत है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 15,900-16,180 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
Top 10 trading ideas: पिछले हफ्ते बाजार हल्के पॉजिटिव नोट के साथ भारी उतार-चढ़ाव भरा रहा। 01 जुलाई को निफ्टी 15700 का अपना अहम लेवल बचाएं रखने में कामयाब रहा। जुलाई सीरीज के पहले दिन ऑयल एंड गैस सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। यही वजह रही है कि तेल और गैस शेयरों की भारी पिटाई के बावजूद गिरावट सीमित रही और निफ्टी निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी के बाद 15700 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।
पिछले हफ्ते निफ्टी 53 अंक बढ़कर 15,752 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के लिए 15500 पर और उसके बाद 15700 पर अच्छा सपोर्ट नजर आया। पिछले 2 हफ्तों के दौरान 15,190 के आसपास सपोर्ट लेने के बाद निफ्टी ने पिछले हफ्ते हायर लोज बनाया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक अच्छा संकेत है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 15,900-16,180 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
निफ्टी ने वीकली स्कैल पर एक बियरिश हैमर पैटर्न बनाया है। वहीं डेली चार्ट पर इसने एक बुलिश हैमर बनाया है जो सामान्य तौर पर बाजार के रुख बदलने का संकेत होता है।
5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि जब तक निफ्टी 15,500 के ऊपर ट्रेड करता है तब तक हमें पॉजिटिव नजरिए के साथ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए। रुचित जैन के मुताबिक निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 15,850-15,900 के करीब नियर टर्म रजिस्टेंस नजर आ रहा है । अगर निफ्टी ऊपर की तरफ यह बढ़त तोड़ देता है तो उसमें 15990 और 16180 का स्तर देखने को मिल सकता है।
एक्सपर्ट्स के सुझाए गए 10 टॉप ट्रेडिंग आइडियाज जो करा सकते है आपकी अच्छी कमाई। आइए डालते है इनपर एक नजर।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की निवेश सलाह
Mahindra & Mahindra: Buy | LTP: Rs 1,107 | एमएंडएम में 970 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1,180-1,330 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 7-20 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Bajaj Finserv: Buy | LTP: Rs 11,323 | इस स्टॉक में 10,700 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 13,000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Cipla: Buy | LTP: Rs 949.3 | इस स्टॉक में 900 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1,030 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 8.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Hindustan Unilever: Buy | LTP: Rs 2,282.35 | इस स्टॉक में 2,230 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2,390 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
United Breweries: Buy | LTP: Rs 1,495.5 | इस स्टॉक में 1,400 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1,675 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
HDFC Securities के सुभाष गंगाधरन की निवेश सलाह
Godrej Properties: Buy | LTP: Rs 1,227.8 | इस स्टॉक में 1,160 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1,310 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Mphasis: Sell | LTP: Rs 2,241 | इस स्टॉक में 2,370 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2,040 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Reliance Securitie के जतिन गोहिल की निवेश सलाह
Ashok Leyland: Buy | LTP: Rs 146.3 | इस स्टॉक में 134 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 166 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 13.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Havells India: Buy | LTP: Rs 1,111 | इस स्टॉक में 1,037 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1,230 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
SBI Life Insurance Company: Buy | LTP: Rs 1,099.85 | इस स्टॉक में 1,033 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1,185 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
5paisa.com के रुचित जैन की निवेश सलाह
United Spirits: Buy | LTP: Rs 788.8 | इस स्टॉक में 754 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 830-850 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 5-8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Chalet Hotels: Buy | LTP: Rs 327.65 | इस स्टॉक में 316 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 349 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। अगले 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 6.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)