Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,764 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,569 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,215 फिर 17,471 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक लंबा निगेटिव कैंडल बनता दिखा है। ये नीचे की तरफ 17,000-16,800 पर स्थित सपोर्ट की तरफ एक डाउनसाइड ब्रेक आउट की ओर संकेत करता दिख रहा है
कमजोर ग्लोबल संकेतों और रूस-यूक्रेन वार के और गंभीर रुख लेने के साथ ही कल आखिरी घंटों में बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। इसके चलतेस 19 अप्रैल को बाजार लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। तेल और गैस को छोड़ कर सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए थे। एफएमसीजी और आईटी कल के टॉप लूजर रहे थे। इनके सेक्टोरल इंडेक्स कल करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे।
BSE Sensex कल 700 अंकों से ज्यादा यानी 1.2 फीसदी टूटकर 56,463 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 16,959 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया था जो बाजार में कमजोरी बने रहने का संकेत है।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक लंबा निगेटिव कैंडल बनता दिखा है। ये नीचे की तरफ 17,000-16,800 पर स्थित सपोर्ट की तरफ एक डाउनसाइड ब्रेक आउट की ओर संकेत करता दिख रहा है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में वोलैटिलिटी के साथ आई गिरावट बाजार में आगे कमजोरी आने के की ओर इशारा कर रहा है।
नागराज शेट्टी का मनना है कि अगर निफ्टी 16,800 पर स्थित सपोर्ट से नीचे जाता है तो नियर टर्म में और कमजोरी आ सकती है और निफ्टी हमें 16,200-16,000 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं, अगर कोई पुलबैक रैली आती है तो फिर 17,100 के आसपास निफ्टी को प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है।
कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी मिड कैप में कल 1.4 फीसदी की और स्मॉल कैप में 1.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16,764 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16,569 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,215 फिर 17,471 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35,804 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 35,267 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,001 फिर 37,661 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 30.03 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अप्रैल सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 25.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17200 की स्ट्राइक पर 20.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
17200 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 8.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17000 पर भी 5.48 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17600और फिर 18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
17000 की स्ट्राइक पर 29.99 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो अप्रैल सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16500 पर सबसे ज्यादा 26.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 16000 की स्ट्राइक पर 19.1 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
17200 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 5.07 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16300 पर भी 2.32 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 16900 पर 2.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16,800 और फिर 17,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें ICICI Bank,Lupin,Larsen & Toubro,Honeywell Automation और HDFC के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
19 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5,871.69 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,980.81 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
20 अप्रैल को NSE पर 1 स्टॉक F&O बैन में हैं। इसमें टाटा पावर नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
आज आने वाले नतीजे
आज यानी 20 अप्रैल को Angel One, Glenmark Life Sciences, Tata Elxsi, ICICI Securities, JTL Infra, Reliance Industrial Infrastructure, Ellora Trading, HCKK Ventures, Indbank Merchant Banking Services और Ind Bank Housing तिमाही नतीजे आएंगे।
13 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में 13 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें ओएनजीसी, कोल इंडिया, एयूबैंक, जीएसपीएल और बीपीसीएल के नाम शामिल हैं।
112 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें ज्यूबिलैंट फूड, फाइजर, टाटा पावर, एल्केम और सिनजिन के नाम शामिल हैं।
65 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईआरसीटीसी, चंबल फर्टिलाइजर और हनीवेल ऑटोमेशन के नाम शामिल हैं।
12 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें हिंद पेट्रो, पॉलीकैब, बालकृष्णा इंडस्ट्रीज के नाम शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।