शुक्रवार को Bharat Forge और Newgen Software ने मचाया था धमाल, जानिए क्या आगे भी करेंगे ये कमाल

Bharat Forge अपने 20, 50, 100 and 200 days SMA के ऊपर बना हुआ है जिसमें बुलिश सेटीमेंट कायम रहने का संकेत है

अपडेटेड Aug 16, 2022 पर 10:54 AM
शुक्रवार को Bharat Forge, Zomato, Newgen Software Technologies के शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला था।

12 अगस्त को लगातार 5वें कारोबारी सत्र में बाजार में तेजी जारी रही थी और यह 4 महीने के नए हाई पर बंद हुआ था। बाजार को मेटल, ऑयल एंड गैस , चुनिंदा बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों से सपोर्ट मिला था। इसके साथ ही बाजार की वौलेटिलिटी भी कम हुई थी और यह 4.07 फीसदी गिरकर और वौलेटिलिटी इंडिया विक्स 4.07 फीसदी गिरकर 17.61 के स्तर पर जाता नजर आया था।

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 130 अंक की बढ़त के साथ 59,463 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 39 अंक यानी 17,698 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक छोटे आकार का बुलिश कैंडल बनाया था।

बाजार की इस तेजी में छोटे-मझोले शेयरों ने भी अच्छी भागीदारी की थी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ था।


शुक्रवार को Bharat Forge, Zomato, Newgen Software Technologies के शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। Bharat Forge का शेयर 7.4 फीसदी की बढ़त के साथ 790.20 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं Zomato का शेयर 6.65 फीसदी की बढ़त के साथ 61.75 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि Newgen Software Technologies का शेयर 11 फीसदी की बढ़त के साथ 411.15 रुपये पर बंद हुआ था।

Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

आइए देखते है अब इन शेयरों पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया की राय

Bharat Forge- यह स्टॉक अपने 20, 50, 100 and 200 days SMA के ऊपर बना हुआ है जिसमें बुलिश सेटीमेंट कायम रहने का संकेत है। डेली, वीकली, मंथली स्टेथ इंडिकेटर RSI भी इसमें शॉर्ट से मीडियम टर्म में तेजी बने रहने के संकेत दे रहा है। ऐसे में जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रहें। स्टॉक में नई खरीद भी की जा सकती है। आगे इसमें 850-950 रुपये का लेवल मुमकिन है। नीचे की तरफ 750-730 रुपये पर मजबूत सपोर्ट है।

Zomato- इस स्टॉक में तेजी के संकेत बने हुए है। आगे यह शेयर 75-90 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। 52-47 पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है। जिनके पास यह स्टॉक है वह बने रहें, नई खरीद भी की जा सकतीहै।

Newgen Software Technologies- यह स्टॉक भी डेली और वीकली चार्ट पर बुलिश मोड में नजर आ रहा है। शॉर्ट से मीडियम टर्म में अभी इस स्टॉक में और तेजी संभव है। जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रहें इसमें नई खरीद की जा सकती है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।