Get App

Trade Spotlight | जेएसडब्लयू एनर्जी, फोर्स मोटर्स और पारस डिफेंस ने गुरुवार को कराई जोरदार कमाई, अभी बने रहें या निकले

30 अगस्त के कारोबार में JSW Energy, Force Motors, Paras Defence में जोरदार एक्शन में देखने को मिला था। JSW Energy 7 फीसदी की बढ़त के साथ 341 रुपये पर बंद हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 11:06 AM
Trade Spotlight | जेएसडब्लयू एनर्जी, फोर्स  मोटर्स और पारस डिफेंस ने गुरुवार को कराई जोरदार कमाई, अभी बने रहें या निकले
Force Motors में अब ओवर बॉट जोन के बहुत करीब नजर आ रहा है। ऐसे में वर्तमान भाव पर इसमें खरीदारी की सलाह नहीं होगी।

30 अगस्त को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। इस बीच सेंसेक्स-निफ्टी करीब 2.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए थे। बाजार में चौतरफा खरीदारी ने सेंसेक्स-निफ्टी को पंख दे दिए थे। भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की वापसी और दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती ने निवेशकों के सेटीमेंट को सुधार दिया है।

30 अगस्त के कारोबार में सेंसेक्स 1564.45 अंक यानी 2.70 फीसदी की बढ़त के साथ 59,537.07 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 446.40 अंक यानी 2.58 फीसदी की मजबूती के साथ 17,759.30 के स्तर पर बंद हुआ।

दिग्गजों के अलावा छोटे-मझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी आई थी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.3 फीसदी कीबढ़त के साथ बंद हुआ था। 30 अगस्त को बाजार में वौलेटिलिटी भी थमती नजर आई थी। वौलेटिलिटी इंडेक्स 5.66 फीसदी गिरकर 18.7 के लेवल पर बंद हुआ था।

30 अगस्त के कारोबार में JSW Energy, Force Motors, Paras Defence में जोरदार एक्शन में देखने को मिला था। JSW Energy 7 फीसदी की बढ़त के साथ 341 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं Force Motors 7.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1,302 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि Paras Defence and Space Technologies 6 फीसदी की बढ़त के साथ 715.65 रुपये पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें