Trade Spotlight: RBI पॉलिसी के दिन TVS Motor, Exide Industries, RBL Bank पर क्या हो आपकी निवेश रणनीति

TVS Motor का स्टॉक अपने लाइफ टाइम हाई के स्तर को छू सकता है

अपडेटेड Jun 08, 2022 पर 11:08 AM
Story continues below Advertisement
RBL Bank में 136 के लक्ष्य नजर आ सकते हैं जबकि नीचे की तरफ 100 रुपये के स्तर पर इसमें साइकोलॉजिकल सपोर्ट है

बाजार ने लगातार तीसरे सत्र के लिए डाउनट्रेंड बढ़ाया और 7 जून को 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके पीछे की वजह ये रही कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दर के फैसले और कमेंट्री से पहले ट्रेडर्स सतर्क हो गए थे।

एक्सपर्ट ने कहा कि मंगलवार को क्लोजिंग बेसिस पर निफ्टी का 16,400 से ऊपर टिके रहना बाजार के लिए थोड़ा पॉजिटिव साबित हुआ, इसलिए यदि पॉलिसी के दिन समान स्तर से ऊपर रहता है तो सूचकांक 16,800 अंक की ओर बढ़ सकता है।

मंगलवार को निफ्टी 153 अंक गिरकर 16,416 पर बंद हुआ और बीएसई सेंसेक्स 568 अंक गिरकर 55,107 पर बंद हुआ।


बाजार में करेक्शन के बावजूद इन शेयरों में एक्शन रहा और मजबूती नजर आई। टीवीएस मोटर 2.1 प्रतिशत चढ़कर 744 रुपये, एक्साइड इंडस्ट्रीज 1.2 प्रतिशत बढ़कर 148.3 रुपये और आरबीएल बैंक 1.4 प्रतिशत बढ़कर 110.30 रुपये पर पहुंच गये।

Reliance Securities के जतिन गोहिल से जानें आज इन स्टॉक्स में क्या हो आपकी रणनीति

TVS Motor Company

कल यानी 7 जून को, स्टॉक ने डेली टाइमफ्रेम चार्ट पर एक बुलिश एनगल्फिंग पैटर्न बनाया और एक नई तेजी की ओर बढ़ा है। औसत से ऊपर वॉल्यूम और फ्यूचर ओपन इंटरेस्ट (ओआई) में वृद्धि से संकेत मिलता है कि इसमें बुलिश ट्रेंड नजर आयेगा।

M&M, SBI और SONA BLW पर ब्रोकरेजेस से जानें खरीदें, बेचें या अभी करना है होल्ड

जतिन ने कहा कि इसमें इस जंक्शन पर खरीदारी की जा सकती है। ये स्टॉक अपने लाइफ टाईम हाई 814 रुपये के स्तर को छू सकता है। यदि इसमें कोई गिरावट आती है तो इसमें 690 के स्तर पर सपोर्ट भी नजर आ रहा है।

Exide Industries

स्टॉक निचले स्तर की रिकवरी के बाद साइडवे में बना रहा और आगे बढ़ने की ओर अग्रसर है। इसका डेली रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) पॉजिटिव क्रॉस ओवर के बाद 50-मार्क्स के पार पहुंच गया है।

जतिन ने कहा कि ये स्टॉक अपने 100-day SMA की ओर बढ़ सकता है। इसके साथ ही ये स्टॉक 157 और उसके बाद 163 के स्तर तक जा सकता है। इसलिए इसमें वर्तमान स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए और गिरावट आने पर 146 के स्तर पर भी और ऐड कर सकते हैं।

RBL Bank

स्टॉक ने एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न बनाया है इसके साथ ही 101 रुपये के आस-पास - डबल बॉटम भी बनाता हुआ दिखाई दिया और वहां पर टिक रहा है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

इसमें शॉर्ट टर्म टाइमफ्रेम चार्ट पर बुलिश डाइवर्जेंस दिखाई दिया और वर्तमान में ये पॉजिटिव नजर आ रहा है।

जतिन ने कहा कि वर्तमान सेट-अप के मुताबिक स्टॉक और ऊपर जा सकता है और 136 के स्तर को छू सकता है। वहीं नीचे की तरफ इसमें 100 रुपये के स्तर पर साइकोलॉजिकल सपोर्ट भी नजर आ रहा है

इसलिए वर्तमान स्तर पर इसमें खरीदारी की जानी चाहिए और गिरावट आने पर 108 के स्तर पर संभावित अपसाइड के लिए और ऐड कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।