कल का दिन बाजार के लिए एक और गिरावट वाला दिन रहा। फेडरल रिजर्व के पॉलिसी मीट के पहले बाजार भागीदार सतर्क नजर आए। Sensex कल करीब 500 अंकों की गिरावट के साथ 55268 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी करीब 150 अंक फिसलकर 16484 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी कल 16520 पर स्थित अपने 200 डे ईएमए के नीचे बंद हुआ था।
कल सभी सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी आईटी सबसे बड़ा लूजर रहा था। निफ्टी आईटी में कल करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। इसके अलावा ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा , रियल्टी इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली थी। कल छोटे -मझोले शेयरों में भी बिकवाली का दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप क्रमश: 1.25 फीसदी और 1.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिला।
कल मार्केट ब्रेथ भी कमजोर रहा था। एनएसई पर हर बढ़ने वाले शेयर पर करीब 3 शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। इसके अलावा वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स में भी 2.77 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी औऱ यह 18.17 के लेवल पर पहुंच गया था। जो मंदड़ियों के लिए अच्छा संकेत है।
हालांकि कल के कारोबार में कुछ ऐसे शेयर रहे जो धारा के विपरीत तैरते नजर आए। Bajaj Finserv, Sun TV Network और Delta Corp कुछ ऐसे शेयर है जो एफएंडओ सेगमेंट के टॉप 5 गेनरों में रहे थे।
Bajaj Finserv कल 5.5 फीसदी की बढ़त के साथ 13,313 के स्तर पर बंद हुआथा। वहीं Sun TV Network 5.2 फीसदी की बढ़त के साथ 465.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि Delta Corp 4.6 फीसदी की बढ़त के साथ 193 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आइए जानते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है 5paisa के रुचित जैन की राय
Bajaj Finserv- रुचित जैन का कहना है कि इस स्टॉक में अभी भी तेजी के संकेत बने हुए है। नियर टर्म में इसमें फिर बुलबैक मूव देखने को मिल सकता है। इस स्टॉक के लिए इसका पिछला सपोर्ट 13,800 काफी अहम नजर आ रहा है। अगर यह स्टॉक इस लेवल के ऊपर जाने में सफल रहता है तो इसमें हमें 14,100 और 14,900 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं अगर इस स्टॉक में कोई गिरावट आती है तो 12,250 के स्तर पर स्थिति इसका '20 DEMA'एक बड़े सपोर्ट का काम करेगा।
Sun TV Network- इस स्टॉक में अभी भी पॉजिटिव संकेत बने हुए हैं। नियर टर्म में इस स्टॉक में और तेजी आती नजर आ सकती है। ऐसे में ट्रेडर्स को इस स्टॉक पर पॉजिटिव रुझान बनाए रखते हुए किसी गिरावट में 450-440 रुपये पर मिलने पर खरीदारी करनी चाहिए। ऊपर की तरफ इस स्टॉक 490 रुपये पर पहली बाधा नजर आ रही है । अगर यह बाधा टूट जाती है तो फिर इस स्टॉक में और बढ़त की संभावना है।
Delta Corp- इस स्टॉक में इसके 340 रुपये केहाई से 162 रुपये के लो तक भारी गिरावट देखने को मिली है । अब इसमें स्विंग लो से कुछ तेजी आती नजर आई है। लेकिन इस मजबूती की पुष्टि होनी बाकी है । हालांकि इस पुलबैक इस स्टॉक में 204 से 230 रुपये का लेवल मुमकिन है । इसके लिए 175 पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)