किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-
INVESTEC की ULTRATECH पर राय
INVESTEC ने ULTRATECH पर राय व्यक्त करते हुए इस पर Buy नजरिया बना रखा है। INVESTEC ने इस स्टॉक में 7135 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कंपनी के RoCE में आगे सुधार की उम्मीद है। कामकाज विस्तार के लिए कंपनी के पास काफी कैश है। लार्ज कैप शेयरों में Ultratech Cement पसंद है।
JEFFERIES की GRAPHITE ELECTRODES पर राय
जैफरीज ने Graphite India पर Buy रेटिंग देते हुए स्टॉक का लक्ष्य घटा दिया है। जैफरीज ने Graphite India का लक्ष्य 565 रुपये से घटाकर 530 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि यूरोप में ऊंचे एनर्जी कॉस्ट से Graphite के मुनाफे पर असर देखने को मिल सकता है। Graphite India का 18% उत्पादन जर्मनी से होता है।
वहीं जैफरीज ने HEG पर Buy रेटिंग देते हुए स्टॉक के लिए 1760 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि HEG का 100% उत्पादन घरेलू मार्केट से ही है। यूरोप में ऊंचे कॉस्ट र्से मांग में शॉर्ट टर्म दबाव संभव है। FY24-25 के लिए EPS अनुमान घटाकर 4-7% किया है। FY23 के EPS अनुमान में भारी कटौती की है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)