Get App

अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रेफाइट इंडिया और एचईजी में क्या हो निवेश रणनीति, जानिए ब्रोकरजेज की राय

जैफरीज ने Graphite India पर Buy रेटिंग देते हुए स्टॉक का लक्ष्य घटा दिया है। जैफरीज ने Graphite India का लक्ष्य 565 रुपये से घटाकर 530 रुपये कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2022 पर 10:46 AM
अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रेफाइट इंडिया और एचईजी में क्या हो निवेश रणनीति, जानिए ब्रोकरजेज की राय
जैफरीज ने HEG पर Buy रेटिंग देते हुए स्टॉक के लिए 1760 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

INVESTEC की ULTRATECH पर राय

INVESTEC ने ULTRATECH पर राय व्यक्त करते हुए इस पर Buy नजरिया बना रखा है। INVESTEC ने इस स्टॉक में 7135 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कंपनी के RoCE में आगे सुधार की उम्मीद है। कामकाज विस्तार के लिए कंपनी के पास काफी कैश है। लार्ज कैप शेयरों में Ultratech Cement पसंद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें