Union Bank of India का शेयर 52 हफ्ते के हाई पर, बैंक का मार्केट कैप भी 1 लाख करोड़ रुपये के पार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ को पार कर गया है। इस आंकड़े को पार करने यह चौथा पब्लिक सेक्टर बैंक है। 1 जनवरी 2024 से अब तक बैंक का शेयरों में 15 पर्सेंट से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 16 दिसंबर को कारोबार के दौरान 52 हफ्ते के हाई यानी 140.15 रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Jan 16, 2024 पर 2:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Union Bank of India: पब्लिक सेक्टर कंपनियों के शेयरों में तेजी का असर यूनियन बैंक के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ को पार कर गया है। इस आंकड़े को पार करने यह चौथा पब्लिक सेक्टर बैंक है। 1 जनवरी 2024 से अब तक बैंक का शेयरों में 15 पर्सेंट से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 16 दिसंबर को कारोबार के दौरान 52 हफ्ते के हाई यानी 140.15 रुपये पर पहुंच गया।

इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) यह लक्ष्य हासिल कर चुके हैं। यूनियन बैंक के स्टॉक में पिछले साल यानी 2023 के दौरान 49 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही। बैंक 20 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश करेगा।

पब्लिक सेक्टर कंपनियों के शेयरों में तेजी का असर यूनियन बैंक के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, एनालिस्ट्स का कहना है कि पीएसयू बैंक के स्टॉक्स का वैल्यूएशन प्राइवेट बैंकों के मुकाबले कम है।


पब्लिक सेक्टर बैंकों की बैलेंस शीट में सुधार देखने को मिला है और उनकी एसेट क्वालिटी भी बेहतर हुई है। सितंबर तिमाही में यूनियन बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 90 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 3,511.4 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 1,848 करोड़ रुपये था।

मोतीलाल ओसवाल के हालिया नोट के मुताबिक, पब्लिक सेक्टर बैंकों की परफॉर्मेंस में बेहतरी की वजह से इन बैंकों की रेटिंग में बदलाव हो सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए प्राइस टारगेट अपग्रेड कर इन शेयरों को 'बाय' रेटिंग दी है। यूनियन बैंक के लिए नया टारगेट प्राइस 130 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) के मुताबिक, कुछ पब्लिक सेक्टर शेयरों का लक्ष्य 1.2 पर्सेंट रिटर्न ऑन एसेट (RoA) हासिल करना है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 16 दिसंबर को 2 बजकर 46 मिनट पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 1.19 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 135.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।