Get App

ऑल टाइम हाई के करीब नजर आ रहे है इस केमिकल स्टॉक पर मोतीलाल ओसवाल ने भी दी खरीदारी की सलाह, जानिए क्या है वजह

मोतीलाल ओसवाल ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 69 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2022 पर 3:33 PM
ऑल टाइम हाई के करीब नजर आ रहे है इस केमिकल स्टॉक पर मोतीलाल ओसवाल ने भी दी खरीदारी की सलाह, जानिए क्या है वजह
मोतीलाल ओसवाल की पोजिशनल इन्वेस्टरों को सलाह है कि वह इस स्टॉक में 2,593 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते है।

Share Markets- घरेलू स्टॉक ब्रोकर मोतीलाल ओसवाल केमिकल स्टॉक Vinati Organics पर बुलिश है । इस स्टॉक पर हाल ही में जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में मोतीलाल ओसवाल ने कहा है कि इस स्टॉक में आगे भी अच्छी तेजी देखने को मिलेगी और जल्द ही यह शेयर 2,593 रुपये का स्तर छुता आ सकता है।

गौरतलब है कि 22 जून 2022 को इस स्टॉक ने अपना 52 वीक लो छुआ था। उसके बाद से ही यह स्टॉक तेजी में है। और एनएसई पर यह इस समय 2,323.80 रुपये के 52 वीक हाई रुपये के करीब है। आज के इस शेयर की चाल पर नजर डालें 3.25 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 0.60 रुपये यानी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 2241 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा था।

मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि स्टॉक में इसके वर्तमान लेवल से लगभग 16 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। मोतीलाल ओसवाल की पोजिशनल इन्वेस्टरों को सलाह है कि वह इस स्टॉक में 2,593 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें