Vodafone Idea Q1 Result कंसोलिडेटेड घाटा सालाना मामूली घटकर 7,297 करोड़ रुपये रहा, आय बढ़ी

Vodafone Idea का जून तिमाही में सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड घाटा 7,319 करोड़ रुपये से घटकर 7,297 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Aug 03, 2022 पर 7:44 PM
Vodafone Idea का शेयर पिछले 1 साल में 23 प्रतिशत जबकि पिछले 1 महीने में 7 प्रतिशत चढ़ा है

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea Limited (VI) ने आज 3 अगस्त 2022 को अपने जून तिमाही के नतीजे घोषित किये। इसके मुताबिक कंपनी का सालाना आधार पर घाटा कम हुआ। जबकि तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी के घाटे में इजाफा हुआ है। वहीं कंपनी की आय में सालाना आधार पर 13.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सालाना आधार वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी को 7,297 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 7,319 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ था। वहीं तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी के घाटे में इजाफा हुआ है क्योंकि इस साल की मार्च तिमाही के दौरान कंपनी को 6,563 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ था।

सालाना आधार वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी की आय 13.8 प्रतिशत बढ़कर 10,407 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 9,144 करोड़ रुपये रही थी। वहीं तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी की आय में मामूली तौर पर इजाफा हुआ है क्योंकि इस साल की मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की आय 10,229 करोड़ रुपये रही थी।


Thermax का स्टॉक 5% गिरा, मुनाफे और मार्जिन में गिरावट का रहा असर

तिमाही आधार पर देखें तो वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी का EBITDA घटकर 4,328.4 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही यानी कि मार्च 2022 की तिमाही में कंपनी का EBITDA 4,649 करोड़ रुपये रहा था। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी की EBITDA मार्जिन 45.4% से घटकर 41.6% रही।

कंपनी के एमडी और सीईओ रविंदर टक्कर (Ravinder Takkar, MD & CEO) ने कहा "हम Vi GIGAnet द्वारा ऑफर किये गए बेहतर डेटा और वॉयस अनुभव के साथ-साथ हमारे ग्राहकों के लिए अलग-अलग डिजिटल अनुभव प्रदान करने पर फोकस कर रहे हैं। इसके कारण हमारे 4 जी ग्राहकों की संख्या में वृद्धि दिख रही है।"

वोडाफोन आइडिया 3 अगस्त को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 0.3 रुपये की गिरावट के साथ 9.1 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल के दौरान स्टॉक ने 23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले एक महीने में ये 7 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।