मार्च तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद Voltas के शेयरों में दिखी 10% की गिरावट

Voltas के ज्वाइंट वेंचर्स को हुए नुकसान की वजह से कंपनी का मुनाफा 24 प्रतिशत गिरकर 183 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड May 06, 2022 पर 4:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Voltas का शेयर आज सुबह 11:16 बजे के करीब 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,073 रुपये पर कारोबार कर रहा था

वित्त वर्ष 2021-22 की मार्च तिमाही (Q4FY22) के लिए कंपनी के नतीजे कमजोर आने के बाद वोल्टास के शेयर शुक्रवार के इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 10 प्रतिशत फिसलकर 1,045 रुपये पर आ गए। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 183 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के मुनाफे में गिरावट मुख्य रूप से ज्वाइंट वेंचर्स (JV) के कारोबार से होने वाले नुकसान के कारण देखने को मिली है। टाटा समूह की एयर कंडीशनिंग और इंजीनियरिंग सर्विसेस देने वाली कंपनी ने एक साल पहले की चौथी तिमाही में 239 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

आज सुबह 11:16 बजे, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 1.5 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में स्टॉक 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,073 रुपये पर पहुंच गया। यह 17 मई, 2021 को 52 सप्ताह के निचले स्तर 953.95 रुपये पर आ गया था।

वोल्टास ने यूसीपी डिवीजन की आय में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि के चलते कंपनी की आय सालाना आधार पर 1 प्रतिशत बढ़कर 2,667 करोड़ रुपये दर्ज की। हालांकि, इलेक्ट्रो-मैकेनिकल प्रोजेक्ट्स एंड सर्विसेज (ईएमपीएस) सेगमेंट की आय में तेज गिरावट ने कंपनी की कुल ग्रोथ को सीमित कर दिया। सालाना आधार पर कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत और कीमतों में वृद्धि में देरी के कारण EBITDA मार्जिन 268 बीपीएस घटकर 9.8 प्रतिशत हो गया।


कंपनी ने कहा कि जनवरी / फरवरी 2022 के दौरान म्यूटेंट (ओमीक्रोन) की तीसरी लहर के प्रसार के साथ ठंडी भी बढ़ी जिसके कारण व्यापार पर असर पड़ा। इसके साथ कंपनी के कूलिंग उत्पादों की बिक्री कम हुई। हालांकि गर्म मौसम ने मार्च 2022 में बाजार के नजरिये को बदल दिया और तिमाही दौरान आंशिक बिक्री में सुधार हुआ।

Federal Bank Q4 Result: बैंक का मुनाफा 13% बढ़ा, प्रोविजंस और एनपीए में दिखी गिरावट

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना ​​​​है कि Q4FY22 में वोल्टास का उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन की वजह ईएमपीएस सेगमेंट से कम आय और कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत है। यूसीपी के मोर्चे पर हमारा मानना ​​है कि आय में इजाफा मुख्य रूप से कीमतें बढ़ने की वजह से हुआ। बता दें कि इस साल अब तक कीमतों में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि वॉल्यूम ऑफटेक पर हायर बेस और बढ़ी हुई ठंडी का असर हुआ। वैसे जनवरी 2022 तक 25.4 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ वोल्टास रूम एसी सेगमेंट में मार्केट लीडर बना हुआ है।

ब्रोकरेज फर्म का मानना ​​​​है कि बढ़ती मांग (देश भर में तीव्र गर्मी के कारण) और हाइब्रिड वर्क मॉडल (यानी जीवनशैली में बदलाव) से वित्त वर्ष 2023 में वोल्टास के यूसीपी सेगमेंट की बिक्री में मदद मिलेगी। बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी खबर के मुताबिक ब्रोकरेजेस ने कहा कि हम कच्चे माल की बढ़ी हुई कीमतों के असर को कम करने के लिए दाम बढ़ाने पर प्रबंधन की टिप्पणी का इंतजार कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।