वाटर बेस्ड पेंट्स की बिक्री बढ़ायेंगे, सितंबर से ग्रामीण सेक्टर में बढ़ेगी मांग - KANSAI NEROLAC के अनुज जैन

KANSAI NEROLAC PAINTS की Q1 में आय 46% बढ़ी है जबकि कंपनी के मुनाफे में 37% का इजाफा देखने को मिला है

अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 5:21 PM
KANSAI NEROLAC PAINTS के MD अनुज जैन ने कहा कि क्रूड की तेजी के साथ ही रुपये की गिरावट का लागत पर असर पड़ता है

कंसाई नेरोलैक पेंट्स (KANSAI NEROLAC PAINTS) ने अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी की आय 46% बढ़ी है जबकि कंपनी के मुनाफे में 37% का इजाफा हुआ है। लेकिन मार्जिन के मोर्चे पर थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी की FY23 के लिए प्लानिंग क्या है। इस पर आज सीएनबीसी-आवाज़ के KNOW YOUR COMPANY में कंपनी के MD अनुज जैन ने चर्चा की। पेश हैं उनसे बातचीत के प्रमुख अंश-

अनुज जैन ने कहा कि पहली तिमाही कंपनी के लिए अच्छी रही। इसके पीछे की वजह ये है कि हमारा कारोबार घरेलू पेंट्स के साथ ही इंडस्ट्रियल सेगमेंट में अच्छा रहा। ऑटोमोटिव सेगमेंट में चिप की कमी दूर होने की वजह से इस सेगमेंट में अच्छा कारोबार रहा है। कुल मिलाकर कंपनी के हर सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली।

उन्होंने आगे कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मांग में तेजी रही जबकि पिछले साल कोरोना के चलते मांग में कमी देखने को मिली थी। अबकी बार सभी सेगमेंट में मांग अच्छी रही।


अनुज जैन ने कहा कि देश में मानसून अच्छा नजर आ रहा है। कंपनी के प्रोडक्ट की डिमांड के बारे में उन्होंने कहा कि मानसून के बाद सिंतबर से ग्रामीण सेक्टर में मांग बढ़ती हुई नजर आयेगी। अबकी बार जो डिमांड देखने को मिली वह अर्बन सेक्टर में रही।

शेयर बाजार में सिर्फ 1 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 7% रिटर्न, जानिये आज किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

उन्होंने कहा कि क्रूड के दाम बढ़ने से कंपनी के लागत पर असर होता है। हालांकि इसका सीधा असर पड़ने में थोड़ा समय लगता है क्योंकि कंपनी के पास इन्वेंटरी पहले से रहती है। वहीं रुपये में गिरावट का असर पर भी लागत पर पड़ता है। इसकी वजह कंपनी को दाम बढ़ाने पड़ते हैं। लागत बढ़ने की वजह से कंपनी ने दाम बढ़ाये थे। कंपनी के डेकोरेटिव और इंडस्ट्रियल सेगमेंट में दाम बढ़ाये गये थे।

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कंपनी के एमडी ने कहा कि पिछले 15 महीनों से कंपनी मुद्रास्फीति का दबाव झेल रही है। हमें लगता है आने वाले समय इसके असर को कम करने के लिए हमें इंडस्ट्रियल सेगमेंट में फिर से दाम बढ़ाना पड़ सकता है। जैन ने कहा कि हमने इंडस्ट्रियल सेगमेंट में पिछली बार जरूरत के मुताबिक दाम नहीं बढ़ाये थे।

ऑइल बेस्ड और वाटर बेस्ड पेंट्स के सवाल पर अनुज जैन ने कहा कि ऑइल बेस्ड और वाटर बेस्ट दोनों तरह के प्रोडक्ट कंपनी बना रही है। लेकिन इस समय हमारा फोकस वाटर बेस्ड प्रोडक्ट पर बढ़ रहा है। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं कि वाटर बेस्ड प्रोडक्ट को किस तरह और बढ़ाया जा सकता है। कुल मिलाकर आगे की तिमाही में हमारा वाटर बेस्ड पेंट की बिक्री बढ़ाने पर जोर रहेगा।

मुंबई के लोअर परेल की प्रॉपर्टी की बिक्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस प्रॉपर्टी को बेचने की कंपनी की कोई योजना नहीं है।

बता दें कि KANSAI NEROLAC PAINTS की Q1 में आय 46% बढ़कर 2056 करोड़ रही है। जबकि Q1 में कंपनी का मुनाफा 37% बढ़कर 156 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

आज बाजार बंद होने के समय KANSAI NEROLAC PAINTS का शेयर एनएसई पर 17.78 प्रतिशत या 76.75 रुपये बढ़कर 508.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।