H G Infra Engineering ने मार्च 2022 में समाप्त तिमाही में मजबत नतीजे पेश किए है। प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और मार्जिन दोनों ही नजरियों से कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। घरेलू ब्रोकरेज हाउस यस सिक्योरिटीज ने कहा है कि कंपनी की निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी आने के बाद इसके परियोजनाओं के पूरे करने के दर में मजबूती आई है। यस सिक्योरिटीज के इ स्टॉक पर पॉजिटीव नजरिया रखता है।
ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कंपनी के पास काफी बड़ी मात्रा में ऑर्डर है। प्रोजेक्ट को पूरा करने का इसका रिकॉर्ड भी अच्छा है। कंपनी के पास अच्छी मात्रा में वर्किंग कैपिटल है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में कंपनी के पास बड़ी मात्रा में प्रोजेक्ट है जिसका आगे फायदा मिलता नजर आएगा।
इन फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए यस सिक्योरिटीज ने इस इंफ्रा स्टॉक्स पर Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 825 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों से 52फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
यस सिक्योरिटीज क कहना है कि इंफ्रा सेक्टर पर सरकार की तरफ से बढ़ रहे खर्च, भारतमाला जैसी परियोजनाओं और NHAI की तरफ से जारी हो रहे बड़े ऑर्डरों का फायदा H G Infra Engineering जैसी कंपनियों को मिलेगा।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।