पावर ट्रांसमिशन से जुड़े स्टॉक KEC International पर यस सिक्योरिटीज ने अपना भरोसा जताया। इस स्टॉक पर जारी नोट में यस सिक्योरिटीज ने कहा है कि यह स्टॉक इस पूरे साल साइडवेज से नेगेटिव रहा है। इस स्टॉक से ऐसी उम्मीद भी थी। क्योंकि KEC International पावर ट्रांसमिशन टावर कारोबार में है। जो कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का हिस्सा है। अब क्योंकि कोरोना के कारण पूरा इंफ्रासेक्टर दबाव में है। ऐसे में KEC International को भी कोविड -19 की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब कोरोना के मामले होने के साथ ही यस सिक्योरिटीज इस स्टॉक में लंबी अवधि में जोरदार तेजी आनी की उम्मीद है।
यस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक के लिए 520 रुपये का टारगेट दिया है। KEC International का वर्तमान भाव 383 रुपये का है। ऐसे में यस सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि इस पावर इंफ्रा स्टॉक में लॉन्ग टर्म में वर्तमान स्तर से 39 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
यस सिक्योरिटीज ने KEC International पर जारी अपने नोट में कहा है कि कंपनी को इंफ्रा स्ट्रक्चर में आगे आने वाले मौको पर जबरदस्त फायदा मिलेगा। इसका बिजनेस मॉडल काफी अच्छी तरह से डायवर्सिफाइड है। इसके साथ ही T&D सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी भी अच्छी है।
कंपनी की बैलेंसशीट काफी बेहतर स्थिति में है। इसका ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी शानदार है। ऐसे में कंपनी आगे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में से आने वाली मांग का अच्छा फायदा उठा रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए यस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक के टारगेट को 541 रुपये से बदलकर 520 रुपये कर दिया है और इसकी रेटिंग बढ़ाकर Buy कर दी है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।