Zerodha ने सिंटेक्स के शेयरों में निवेश को लेकर दी चेतावनी, कहा- जीरो हो जाएगी वैल्यू

जिरोधा के फाउंडर Nithin Kamath ने एक ट्वीट के जरिये कहा, यह चिंताजनक है कि कुछ कस्टमर्स अभी भी सिंटेक्स के शेयर खरीद रहे हैं, जबकि उसके स्टॉक की कीमत 0 होना तय है

अपडेटेड Mar 21, 2022 पर 2:06 PM
कर्ज के बोझ से दबी सिंटेक्स इंडस्ट्रीज इन दिनों दिवालिया समाधान के प्रोसेस से गुजर रही है

Zerodha view on Sintex Industries : सिंटेक्स इंडस्ट्रीज के लेंडर्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और एसेट्स केयर एंड रिकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइजेज (ACRE) की ज्वाइंट बिड को मंजूरी दे दी है। कर्ज के बोझ से दबी सिंटेक्स इंडस्ट्रीज इन दिनों दिवालिया समाधान (insolvency resolution) के प्रोसेस से गुजर रही है। सिंटेक्स की कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (COC) ने सर्वसम्मति से RIL और ACRE द्वारा पेश की गई समाधान योजना को मंजूरी दे दी है।

सिंटेक्स हो सकती है डिलिस्ट

सिंटेक्स इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज में दी एक फाइलिंग में ऐलान किया था, “RIL और ACRE द्वारा संयुक्त रूप से लाई गई समाधान योजना में प्रस्ताव किया गया है कि कंपनी की मौजूदा शेयर कैपिटल घटाकर जीरो कर दी जाएगी और कंपनी को स्टॉक एक्सचेंजों BSE और NSE से डिलिस्ट कराया जाएगा।”


कुछ इनवेस्टर्स के शेयर खरीदने पर कामत ने किया आगाह

बंगलुरू बेस्ड ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकरेज कंपनी जिरोधा (Zerodha) के फाउंडर और सीईओ नितिन कामत (Nithin Kamath) ने इस बात पर चिंता जाहिर की कि कुछ इनवेस्टर्स अभी भी उनके प्लेटफॉर्म पर सिंटेक्स के शेयर खरीद रहे हैं, जबकि उसके स्टॉक की वैल्यू जीरो हो जाएगी।

Paytm के शेयरों में गिरावट जारी, जानिए किस लेवल तक गिर सकता है शेयर

कामत ने एक ट्वीट के जरिये कहा, “यह चिंताजनक है कि कुछ कस्टमर्स अभी भी सिंटेक्स के शेयर खरीद रहे हैं, जबकि उसके स्टॉक की कीमत 0 होना तय है। ऐसे कई लोग हैं, जो सिर्फ इस वजह से स्टॉक खरीद रहे हैं कि शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर है और वे इसकी वजह नहीं जानना चाहते हैं।”

दिवालिया समाधान को मिल चुकी है मंजूरी

सिंटेक्स के लिए दिवालिया समाधान प्रक्रिया को मंजूरी मिल चुकी है और इक्विटी बट्टे खाते में जा रही है। जिरोधा ने एक ट्वीट के जरिये स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा, “सिंटेक्स इंडस्ट्रीज के इक्विटी शेयर डिलिस्ट हो जाएंगे और दिवालिया समाधान प्रक्रिया के तहत इक्विटी जीरो रह जाएगी। अगर आपने में इसमें निवेश किया है तो आपकी पूंजी जीरो हो जाएगी।”

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।