Zomato के शेयर रिकॉर्ड लो पर, इस साल अब तक निवेशकों की आधी रकम डूबी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के एक आदेश से शेयर को तगड़ा झटका लगा है। इससे पहले न्यू एज टेक स्टॉक्स में भारी बिकवाली ने सेंटीमेंट को बिगाड़ दिया था

अपडेटेड Apr 29, 2022 पर 5:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार को जोमैटो का शेयर 2.51 फीसदी की गिरावट के साथ 72 रुपये पर बंद हुआ। इंट्रा डे के दौरान शेयर ने 71.10 रुपये का निचला स्तर और 74.85 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ

Zomato Share : जोमैटो का शेयर पांच दिन में लगभग 12 फीसदी की गिरावट के साथ अपने रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया। जोमैटो के बिजनेस को लेकर इनवेस्टर्स की निराशा के चलते शेयर में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। शुक्रवार को शेयर 2.51 फीसदी की गिरावट के साथ 72 रुपये पर बंद हुआ। इंट्रा डे के दौरान शेयर ने 71.10 रुपये का निचला स्तर और 74.85 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ।

2022 की बात करें तो फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म (food delivery platform) ऑपरेट करने वाली कंपनी इनवेस्टर्स की लगभग आधी रकम डुबो चुकी है।

सीसीआई के रडार पर है शेयर


भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के एक आदेश से भी शेयर को तगड़ा झटका लगा है। इससे पहले न्यू एज टेक स्टॉक्स में भारी बिकवाली ने सेंटीमेंट को बिगाड़ दिया था। 4 अप्रैल को आयोग ने रेस्टोरेंट पार्टनर्स के साथ व्यवहार में अनुचित बिजनेस प्रैक्टिसेज अपनाने के आरोप में स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) जैसे फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ विस्तृत जांच के आदेश दिए थे।

Ruchi Soya के FPO ने सिर्फ 3 हफ्तों में निवेशकों को दिया 70% का रिटर्न, क्या आपने भी लगाया पैसा?

खबरों के मुताबिक, जोमैटो ने सफाई दी है कि कंपनी जांच में सहयोग के लिए आयोग के साथ मिलकर काम करती रहेगी और रेगुलेटर की बताएगी की उसके तौर तरीके प्रतिस्पर्धा कानूनों के अनुरूप हैं।

जोमैटो (Zomato) ने इस महीने की शुरुआत में एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “हम आयोग की कोई भी सिफारिश को लागू करने के इच्छुक हैं।”

रॉकेट बने चाइनीज टेक कंपनियों के स्टॉक्स, अलीबाबा का शेयर 15% उछला

संस्थागत निवेशकों ने घटाई है हिस्सेदारी

संस्थागत निवेशकों ने मार्च, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी में हिस्सेदारी घटाई है। घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने अपनी 2.82 फीसदी हिस्सेदारी में से 8.3 करोड़ इक्विटी शेयर यानी 1.1 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है।

एफपीआई ने कंपनी की 10.17 फीसदी हिस्सेदारी में से 6.8 करोड़ शेयर यानी 0.9 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। हालांकि, छोटे शेयरहोल्डर्स की जोमैटो में होल्डिंग 2.07 फीसदी बढ़कर 9.07 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।