EPFO: जल्द आएगा PF खाते में ब्याज का पैसा, इन 4 तरीकों से घर बैठे जान सकते हैं बैलेंस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स को अगले महीने के अंत तक 8.5 फीसदी ब्याज उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है

अपडेटेड Jun 09, 2021 पर 2:26 PM

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स को अगले महीने के अंत तक 8.5 फीसदी ब्याज उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है। EPFO के 6 करोड़ से अधिक सदस्यों को वित्त वर्ष 2020-21 में 8.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से EPFO के मुनाफे में भारी गिरावट आई है। इस वजह से इस साल भी PF अकाउंट होल्डर्स को 8.50% की दर से ब्याज देने का फैसला किया गया।

वित्त वर्ष 2019-20 में भी 8.50% की दर से ही ब्याज मिला था। जबकि, 2018-19 में यह 8.55% और 2017-18 में पीएफ पर मिलने वाला इंटरेस्ट रेट 8.65% था। आइए जानते हैं आप कैसे घर बैठे अफना पीएफ (PF) बैलेंस जान सकते हैं कि आपको ब्याज मिला या नहीं..

एसएमएस के जरिए पता कर सकते हैं बैलेंस

1 अगर आपका UAN नंबर ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड है तो आपके पीएफ के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी। इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO  लिखकर भेजना होगा। आपके पीएफ की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी।

 

- अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN लिखकर भेजना होगा। पीएफ बैलेंस जानने की यह सेवा अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में मिल रही है। पीएफ बैलेंस के लिए जरूरी है कि आपका यूएएन,  बैंक एकाउंट, पैन (PAN) और आधार (AADHAR) से लिंक्ड हो। 


EPFO 6 करोड़ PF अकाउंटहोल्डर्स के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करेगा 8.5% ब्याज, जानें कब मिलेगा इंटरेस्ट

क्या होता है यूएएन नंबर- ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) की सर्विस देता है जिसके जरिए खाता धारक अपने पीएफ अकाउंट बैलेंस देख सकते हैं। ये नंबर बैंक अकाउंट की तरह ही होता है। 

2 मिस्ड कॉल के जरिए जानें बैलेंस - अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद ईपीएफओ के संदेश के जरिए पीएफ की डिटेल मिल जाएगी। यहां भी आपका यूएएन, पैन और आधार लिंक होना जरूरी ही। 

 

3 ऐसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं पीएफ का बैलेंस

1 ईपीएफओ की वेबसाइट पर लॉग इन करें। epfindia.gov.in पर ई-पासबुक पर क्लिक करें

2 ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज passbook.epfindia.gov.in पर आ जाएंगे।

3 यहां आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा।

4 सभी डिटेल्स भरने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।

5 यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा। 

 

4 उमंग ऐप पर भी चेक कर सकते हैं बैलेंस 

- अपना उमंग ऐप (Unified Mobile Application for New-age Governance) खोलें और ईपीएफओ पर क्लिक करें।

- आपको एक अन्य पेज पर इम्पलॉयी-सेंट्रिक सर्विस (employee-centric services) पर क्लिक करना होगा।

- यहां व्यू पासबुक पर क्लिक करें। अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड (ओटीपी) नंबर भरें। ओटीपी आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इसके बाद आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।