कैसे रहे Bandhan Bank के नतीजे और रिजल्ट के बाद क्या है स्टॉक पर ब्रोकर्स का नजरिया

GOLDMAN SACHS ने BANDHAN BANK पर खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य 412 रुपये तय किया है

अपडेटेड Nov 01, 2021 पर 1:56 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सालाना आधार पर BANDHAN BANK का Q2FY22 में घाटा 3008.6 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके मुनाफे में रहने का अनुमान था। वहीं Q2FY21 में कंपनी का मुनाफा 101.4 करोड़ रुपये रहा था।

    सालाना आधार पर BANDHAN BANK की Q2FY22 में NII 0.6 प्रतिशत बढ़कर 1935.4 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 2234.7 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं Q2FY21 में कंपनी की NII 1923.1 करोड़ रुपये रही थी।

    GOLDMAN SACHS की BANDHAN BANK पर राय

    GOLDMAN SACHS ने BANDHAN BANK पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 412 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। दूसरी तिमाही में PPoP अनुमान 17% कम रहा

    जानिये नतीजों के बाद VEDANTA और UPL पर दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश रिपोर्ट

    SHRIRAM TRANSPORT का मुनाफा बढ़ा, जानिये ब्रोकरेजेस की निवेश राय


    BERNSTEIN की BANDHAN BANK पर राय

    BERNSTEIN ने BANDHAN BANK पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 420 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि तेज रिकवरी और प्रोविजनिंग में रिवर्सल संभव है। हमारा मानना है कि बैंक ने स्ट्रीट के उम्मीदों और प्रोविजन ट्रैजेक्टरी को अच्छी तरह से मैनेज किया है। क्रेडिट कॉस्ट और कलेक्शन नॉर्मल होने की उम्मीदों से इस बैंक ने बेहतर आउटलुक दिया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।