Nivesh Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल,चिराग दारूवाला से जाने किन सेक्टरों में होगी कमाई
चिराग दारूवाला का कहना है कि शुरुआत में निफ्टी, सेंसेक्स में बड़ी मूवमेंट संभव है। शुरू में विदेशी निवेश में बढ़ोतरी हो सकती है। 3 अप्रैल से बाजार में थोड़ा उतार-चढ़ाव दिख सकता है। वहीं 7 तारीख से लार्ज और मिडकैप में सुधार देखने को मिलेगा
मीन राशिवालों के लिए शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद रहेगा। पावर, एनर्जी , गैस सेक्टर में निवेश अच्छा होगा।
Nivesh Ka Rashifal: ट्रंप के टैरिफ वार, एफआईआई की भारतीय बाजारों से लगातार बिकवाली, जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव जैसे कई ऐसे फैक्टर्स रहें है जिन्होंने बाजार को काफी परेशान किया है। यहीं कारण था कि फाइनेंशियल ईयर को अलविदा कहते हुए बाजार 28 मार्च को कमजोर बंद हुआ। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि इन स्थितियों में भी आपको कहां सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है और कहां दांव लगाने से बचना चाहिए। ये बताने के लिए हमारे साथ हैं जानेमाने सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर चिराग दारूवाला। तो आइए इनसे जानते हैं कि अप्रैल में किस राशि की बदलेगी किस्मत और 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना।
अप्रैल में ग्रहों की स्थिति
शुरू में सूर्य, बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि में रहेंगे। शुरू में मंगल और बृहस्पति वृषभ राशि में होंगे। 3 तारीख को मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे। 7 तारीख को बुध मीन राशि में मार्गी होंगे जबकि 13 तारीख को शुक्र मीन राशि में मार्गी होंगे। वहीं 14 तारीख को सूर्य मेष राशि में मार्गी होंगे।
चिराग दारूवाला की बाजार पर राय
चिराग दारूवाला का कहना है कि शुरुआत में निफ्टी, सेंसेक्स में बड़ी मूवमेंट संभव है। शुरू में विदेशी निवेश में बढ़ोतरी हो सकती है। 3 अप्रैल से बाजार में थोड़ा उतार-चढ़ाव दिख सकता है। वहीं 7 तारीख से लार्ज और मिडकैप में सुधार देखने को मिलेगा जबकि 13 तारीख से लार्ज कैप शेयर्स में बढ़ोतरी दिखेगी।
चिराग दारूवाला के मुताबिक बैंकिंग सेक्टर, मेटल सेक्टर, फार्मा सेक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और एनर्जी सेक्टर जैसे थीम्स में तेजी संभव है। वहीं म्यूचुअल फंड में लार्जकैप फंड, मिडकैप फंड और इंडेक्स फंड बढ़िया रिटर्न देंगे।
मेष (Aries): IT, टेक्नोलॉजी, साइंस सेक्टर में निवेश अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी, पैसों के लेन-देन से बचें। व्यापार में परिश्रम सफलता दिलाएगा। व्यवसाय में नए बदलाव से फायदा होगा । व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सक्रिय रहें।
उपाय: शनिवार शाम को शनिदेव को काले तिल और सरसों
वृषभ (Taurus): म्यूचुअल फंड में निवेश अच्छा रहेगा। करियर, बिजनेस में सफलता मिलेगी। कई स्रोतों से पैसा कमाने का मौका मिलेगा। अनियंत्रित खर्चों पर ध्यान देना होगा।
उपाय: रोज सूर्यदेव को जल और गायत्री मंत्र
मिथुन (Gemini): स्टील और पावर सेक्टर में निवेश अच्छा होगा। स्माल और मिड कैप आपको फायदा कराएंगे। निवेश संबंधी योजनाएं भी बहुत सफल रहेंगी। बिजनेस में भी आपको तरक्की मिलेगी।
उपाय: गुरुवार को " ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का 108 जाप
कर्क (Cancer): ऑटो, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा। सोने चांदी के व्यवसाय मे लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट व्यवसाय में फायदा मिलेगा ।
उपाय: जरूरतमंद लोगों को दूध, दही या घी का दान
सिंह (Leo): रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश अच्छा होगा। म्यूचुअल फंड में निवेश फायदेमंद रहेगा। संपत्ति में निवेश के लिए धैर्य रखना होगा। आय बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके सोचें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
उपाय: हर मंगलवार को गणेशजी की पूजा करें
कन्या (Virgo): आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर दिख रही है। शेयरों में निवेश से विशेषज्ञों से सलाह लें । लंबी अवधि के निवेश से अच्छी आय होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें ।
उपाय: जब संभव हो लाल वस्त्र, लाल वस्तु दान करें
तुला (Libra): शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छा समय है। बैंक, फाइनेंस सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा । संपत्ति के लेन-देन की सावधानी से जांच करें । रिटेल सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा। खर्चे बहुत अधिक रहने की संभावना है।
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा और खीर का भोग
वृश्चिक (Scorpio): आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। फाइनेंस, इंश्योरेंस सेक्टर में अच्छा मुनाफा मिलेगा। सोने या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए इंतजार करें। अपना पैसा सोच-समझकर निवेश करना होगा। उपाय: प्रतिदिन सुबह गाय को हरी घास खिलाएं
धनु (Sagittarius): व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। ऑटो, एनर्जी, स्टील सेक्टर में निवेश अच्छा होगा। इंश्योरेंस, फाइनेंस सेक्टर में निवेश अच्छा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्चे थोड़े कम होने से आप राहत की सांस लेंगे।
उपाय: शनिवार को नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं
मकर (Capricorn): महीने की शुरुआत में निवेश का सही समय है। बैंकिंग, IT सेक्टर में अच्छा मुनाफा मिलेगा । म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर सकते हैं । नौकरी में अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है। लोन लेने के लिए भी एक अच्छा समय है।
उपाय: शनिवार को कौवे और काले कुत्तों को भोजन
कुंभ (Aquarius): स्टील, सीमेंट सेक्टर में निवेश अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य, आय के स्रोत बढ़ेंगे। करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा रहेगा । प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय योग्य नहीं है। म्यूचुअल फंड में निवेश अच्छा रहेगा ।
उपाय: शनिवार को हनुमान जी को तेल और सिंदुर चढ़ाएं
मीन (Pisces): शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद रहेगा। पावर, एनर्जी , गैस सेक्टर में निवेश अच्छा होगा। जिन शेयरों में पैसा फंसा है उनमें तेजी आएगी। घर या कोई प्रॉपर्टी का सपना पूरा होगा । आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
उपाय: प्रत्येक गुरुवार को गाय को गुड़ खिलाएं
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।