फूड डिलीवरी फर्म Zomato के शेयर्स की हाल ही में लिस्टिंग 52 प्रतिशत के प्रीमियम पर हुई थी। यह इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 38 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था। इस साल आए कई IPO में इनवेस्टर्स को लिस्टिंग पर अच्छा प्रॉफिट मिला है। हालाांकि, एक बड़ी समस्या किसी पब्लिक ऑफर के कई गुणा सब्सक्राइब होने पर शेयर्स का अलॉटमेंट मिलने की होती है।
