HPCL, BPCL, IOC दिसंबर तिमाही में करेंगे मजबूत प्रदर्शन! ब्रोकरेज की राय और टारगेट प्राइस

HPCL के शेयरों में आज 22 जनवरी को 0.84 फीसदी की गिरावट आई है और यह 366.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। यह स्टॉक अपने 457.20 रुपये के 52-वीक हाई से करीब 20 फीसदी डाउन है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह स्टॉक ₹450 रुपये के भाव तक जा सकता है

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 2:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रोकरेज फर्म सिटी का मानना है कि HPCL, BPCL और IOC FY25 की दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज करेंगी।

OMC Stocks: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी का मानना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) FY25 की दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज करेंगी। इतना ही नहीं, ब्रोकरेज का कहना है कि इसके बाद मार्च तिमाही में भी ये कंपनियां शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं। ब्रोकरेज ने निवेशकों को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के शेयरों में खरीदारी की सलाह भी दी है।

तेल कंपनियों के प्रदर्शन पर ब्रोकरेज की राय

फॉरेन ब्रोकरेज ने कहा कि कई हालिया फैक्टर्स ने इस सेक्टर को प्रभावित किया है, जिनमें पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों प्रभाव एक दूसरे को बैलेंस कर रहे हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि कम ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM), कमजोर मार्केटिंग मार्जिन और रूसी कच्चे तेल पर कम डिस्काउंट जैसे फैक्टर्स चौथी तिमाही के लिए चुनौतियां पैदा करते हैं। हालांकि, उम्मीद है कि हायर इन्वेंट्री गेन और एलपीजी मुआवजे से इनकी भरपाई काफी हद तक हो जाएगी।


एक अन्य ब्रोकरेज फर्म, HSBC का मानना ​​है कि तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव कम होने से ऑटो फ्यूल पंप की कीमतों में कटौती का जोखिम कम हो जाता है, जो प्रॉफिट के लिए सबसे बड़ा खतरा है। HSBC के अनुसार, ऑटो फ्यूल की मांग में सुधार और नॉन-रेगुलेटेड प्रोडक्ट्स में बेहतर मार्जिन हाल ही में मार्केटिंग मार्जिन में आई कमजोरी की भरपाई कर रहे हैं।

कितना है HPCL, BPCL और IOC के लिए टारगेट प्राइस

HPCL के शेयरों में आज 22 जनवरी को 0.84 फीसदी की गिरावट आई है और यह 366.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। यह स्टॉक अपने 457.20 रुपये के 52-वीक हाई से करीब 20 फीसदी डाउन है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह स्टॉक ₹450 रुपये के भाव तक जा सकता है।

इसके अलावा, BPCL के शेयरों में 1.41 फीसदी की गिरावट आई है और यह 276.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। यह स्टॉक 376 रुपये के अपने 52-वीक हाई से करीब 27 फीसदी नीचे है। ब्रोकरेज ने BPCL के लिए ₹390 का टारगेट प्राइस तय किया है।

IOC की बात करें तो यह आज 1.33 फीसदी टूटकर 129.35 रुपये के भाव पर आ गया है। यह शेयर अपने 196.80 रुपये के 52-वीक हाई से करीब 34 फीसदी नीचे आ गया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक को ₹190 के टारगेट के साथ खरीदने की सलाद दी है। पिछले हफ्ते HSBC ने HPCL, BPCL और IOC पर अपनी 'Buy' की सलाह को दोहराई। ब्रोकरेज ने कहा कि हालिया स्टॉक करेक्शन उन्हें और भी अधिक आकर्षक बनाता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।