Nykaa Q2 Update: सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 29% बढ़ने का अनुमान, फैशन कारोबार सबसे आगे

Nykaa की सितंबर तिमाही में ग्रोथ का अनुमान मजबूत है। कंपनी का नेट रेवेन्यू करीब 29% बढ़ सकता है, जबकि फैशन कारोबार 40% से ज्यादा की रफ्तार पकड़ सकता है। 338 स्टोर और 250 से ज्यादा नए ब्रांड के बीच अब शेयर पर नजर रहेगी।

अपडेटेड Oct 04, 2026 पर 10:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
1 अक्टूबर को FSN E-Commerce Ventures यानी Nykaa का शेयर 41% की तेजी के साथ ₹324.50 पर बंद हुआ।

Nykaa Q2 Update: ब्यूटी और फैशन ब्रांड Nykaa की मालिक FSN E-Commerce Ventures ने सितंबर तिमाही के कारोबार को लेकर अपडेट जारी किया है। कंपनी को उम्मीद है कि Q2 FY27 में कंसोलिडेटेड नेट रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले करीब 27-29% बढ़ेगा। वहीं, कंपनी का GMV ग्रोथ भी करीब 27-29% रहने का अनुमान है।

कंपनी के मुताबिक, नेट सेल्स वैल्यू यानी NSV में करीब 31-33% की ग्रोथ हो सकती है। ब्यूटी और फैशन दोनों कारोबार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। फैशन कारोबार का बढ़ता आकार और ब्यूटी कारोबार की स्थिर ग्रोथ इसमें मदद कर रही है।

ब्यूटी कारोबार की ग्रोथ


Q2 FY27 में ब्यूटी कारोबार के NSV और नेट रेवेन्यू में करीब 27-29% की ग्रोथ रहने का अनुमान है। नए ग्राहकों के जुड़ने और पुराने ग्राहकों की दोबारा खरीदारी से कारोबार को सहारा मिला है।

कंपनी ने सितंबर तिमाही में 14 नए स्टोर जोड़े। इसके साथ 30 सितंबर 2026 तक Nykaa के कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 338 हो गई। समान स्टोर की बिक्री में करीब 21-23% की ग्रोथ रही। यह पिछले छह तिमाहियों में सबसे ज्यादा है।

फैशन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

फैशन कारोबार Nykaa की ग्रोथ में सबसे आगे रहा। इस कारोबार के NSV में करीब 47-49% और नेट रेवेन्यू में करीब 41-43% की ग्रोथ रहने का अनुमान है।

तिमाही के दौरान 250 से ज्यादा नए ब्रांड जोड़े गए। नए ग्राहकों का जुड़ना फैशन कारोबार के लिए बड़ा ग्रोथ ड्राइवर रहा। Nike के साथ कंपनी की साझेदारी को भी शुरुआती स्तर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट लॉन्च से इसे मदद मिली।

फेस्टिव सीजन की ग्रोथ Q3 में जाएगी

Nykaa ने बताया कि इस साल फेस्टिव सीजन का बड़ा हिस्सा अक्टूबर-दिसंबर तिमाही यानी Q3 में आएगा। इसलिए फेस्टिव सीजन से जुड़ी कुछ ग्रोथ सितंबर तिमाही के बजाय दिसंबर तिमाही में दिखाई देगी। कंपनी ने कहा कि उसे कारोबार की मौजूदा ग्रोथ और लंबे समय के लक्ष्यों पर भरोसा है।

Nykaa के शेयरों का हाल

1 अक्टूबर को FSN E-Commerce Ventures यानी Nykaa का शेयर 41% की तेजी के साथ ₹324.50 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 28.50% बढ़ा है। हालांकि, बीते 5 साल में इसने 17.44% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 92.44 हजार करोड़ रुपये है।

Ola Electric Shares: प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने 4.32% हिस्सेदारी गिरवी रखी, शेयरों पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।