Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी Ola Electric Mobility के प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने कंपनी के राइट्स इश्यू में पैसा लगाने के लिए अपनी 4.32% हिस्सेदारी गिरवी रखी है। कंपनी ने रविवार, 4 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी।
Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी Ola Electric Mobility के प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने कंपनी के राइट्स इश्यू में पैसा लगाने के लिए अपनी 4.32% हिस्सेदारी गिरवी रखी है। कंपनी ने रविवार, 4 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी।
कंपनी ने बताया कि यह गिरवी सिर्फ राइट्स इश्यू में अग्रवाल के निवेश के लिए पैसा जुटाने के लिए रखी गई है। इसका खुलासा 28 सितंबर को दाखिल ड्राफ्ट लेटर ऑफ ऑफर में भी किया गया था।
Ola Electric ने साफ किया कि फिलहाल अग्रवाल की सिक्योरिटीज पर कोई दूसरी गिरवी नहीं है। साथ ही, उनकी कोई हिस्सेदारी बेची नहीं जा रही है।
भाविश अग्रवाल भी राइट्स इश्यू में लगाएंगे पैसा
भाविश अग्रवाल राइट्स इश्यू में बाकी शेयरधारकों की तरह ही पैसा लगाएंगे। कंपनी के मुताबिक, उनके लिए भी वही शर्तें होंगी जो दूसरे शेयरधारकों के लिए हैं।
यानी हिस्सेदारी गिरवी रखने का मकसद शेयर बेचना नहीं है। इसका इस्तेमाल सिर्फ राइट्स इश्यू में निवेश के लिए फंड जुटाने में होगा।
₹1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी
पिछले महीने Ola Electric के Board ने ₹1,000 करोड़ तक जुटाने के लिए राइट्स इश्यू को मंजूरी दी थी। इसके तहत कंपनी पार्टी पेड-अप इक्विटी शेयर जारी करेगी।
हालांकि, राइट्स इश्यू के लिए अभी जरूरी मंजूरिया बाकी हैं। इसमें वही शेयरधारक हिस्सा ले पाएंगे जो कंपनी की तय रिकॉर्ड डेट पर पात्र होंगे। रिकॉर्ड डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है। कंपनी ने बताया कि नए शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 होगी। वहीं, इश्यू प्राइस और दूसरे अहम फैसले अभी बाकी हैं।
जून में QIP से जुटाए थे ₹780 करोड़
Ola Electric ने इससे पहले जून में QIP के जरिए ₹780 करोड़ जुटाए थे। यह इश्यू 56% ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। इसमें Goldman Sachs और BNP Climate Fund जैसे संस्थागत निवेशकों ने पैसा लगाया था। भारतीय म्यूचुअल फंड भी इसमें शामिल हुए थे।
इनमें Motilal Oswal Mutual Fund, Mirae Asset Mutual Fund, Kotak Mahindra Mutual Fund, JM Financial Mutual Fund और Baroda BNP Paribas Mutual Fund शामिल थे।
Ola Electric के शेयरों का हाल
गुरुवार, 1 अक्टूबर को Ola Electric Mobility का शेयर 0.46% की तेजी के साथ ₹37.09 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में शेयर 27.06% चढ़ा है। वहीं एक साल में 29.51% टूटा है। यह अपनी लिस्ट प्राइस से करीब 60% नीचे है। कंपनी का मार्केट कैप 15.52 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।