हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 22500 के ऊपर टिका। बैंक निफ्टी में 500 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर फ्लैट कारोबार करते नजर आये। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने एचपीसीएल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने इंडियन होटल्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए रिलायंस पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने जैगल प्रीपेड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
