HPL Electric & Power के शेयरों में 11 जुलाई को 20 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लगा। कंपनी को अपने रेगुलर लीडिंग कस्टमर्स से 2100.71 करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर/लेटर ऑफ अवॉर्ड मिले हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि ये ऑर्डर स्मार्ट मीटर्स की सप्लाई के लिए हैं। बीएसई पर सुबह HPL Electric & Power का शेयर बढ़त के साथ 473.85 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत उछलकर 562.85 रुपये के हाई तक गया। इसके साथ ही शेयर में अपर सर्किट लग गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर भी है।
