Bharti Airtel Share: भारती एयरटेल के शेयरों में ब्रोकरेज फर्म HSBC ने तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए अपना टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। भारती एयरटेल के शेयरों में आज 16 अक्टूबर को 0.81 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1731.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ टेलीकॉम कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 9.85 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1778.95 रुपये और 52-वीक लो 896 रुपये है।
