सरकारी कंपनी का 52.5% बढ़ गया प्रॉफिट, शेयर ने लगाई 8% की छलांग, एक्सपर्ट्स ने ₹360 का दिया टारगेट

HUDCO के शेयरों का 52-वीक हाई 353.95 रुपये और 52-वीक लो 74.10 रुपये है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, इस साल अब तक यह स्टॉक 67 परसेंट भाग चुका है। पिछले एक साल में इसने 188 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है

अपडेटेड Oct 29, 2024 पर 6:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (HUDCO) लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को 8 फीसदी तक की दमदार तेजी देखी गई।

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (HUDCO) लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को 8 फीसदी तक की दमदार तेजी देखी गई। BSE पर यह स्टॉक आज 6.08 फीसदी की बढ़त के साथ 216.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने आज FY25 की दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए। कंपनी ने नतीजों का ऐलान मार्केट ऑवर्स के दौरान किया। इस खबर के बाद स्टॉक में जमकर खरीदारी हुई है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 43341 करोड़ रुपये हो गया।

कैसे रहे HUDCO के तिमाही नतीजे

सितंबर तिमाही में हुडको की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) या कोर इनकम पिछले साल की तुलना में सालाना 27% बढ़कर ₹797 करोड़ हो गई, जबकि नेट प्रॉफिट सालाना 52.5% बढ़कर ₹689 करोड़ हो गया। कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही के 1865 करोड़ रुपये की तुलना में 35 फीसदी बढ़कर 2518 करोड़ रुपये हो गया। हाल ही में एक नोट में ब्रोकरेज फर्म एलारा सिक्योरिटीज ने हुडको के लिए 360 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है।


HUDCO के शेयरों का प्रदर्शन

हुडको के शेयरों का 52-वीक हाई 353.95 रुपये और 52-वीक लो 74.10 रुपये है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, इस साल अब तक यह स्टॉक 67 परसेंट भाग चुका है। पिछले एक साल में इसने 188 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले दो साल में इसके निवेशकों को 487 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।