Get App

HUL Share Price: ज्यादा रॉयल्टी देने का दिखा असर, शुक्रवार दिन के कारोबार में 2.48 फीसदी गिरे शेयर, निवेश पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों की सलाह

HUL Share Price: पेरेंट कंपनी को ज्यादा रॉयल्टी देने के फैसले का असर शुक्रवार के कारोबार में HUL के शेयरों पर देखने को मिला है। शुक्रवार को दिन के कारोबार में HUL के शेयरों में 2 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 1:08 PM
HUL Share Price: ज्यादा रॉयल्टी देने का दिखा असर, शुक्रवार दिन के कारोबार में 2.48 फीसदी गिरे शेयर, निवेश पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों की सलाह
HUL Share Price: पेरेंट कंपनी को ज्यादा रॉयल्टी देने के फैसले का असर शुक्रवार के कारोबार में HUL के शेयरों पर देखने को मिला है

HUL Share Price: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इंट्रा डे में 6% की गिरावट आई। दोपहर 12.05 पर HUL के शेयर 2.47 फीसदी यानी 65.45 रुपये गिरकर 2584 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

HUL के शेयरों पर क्या है ब्रोकरेज की राय

CLSA: इस ब्रोकरेज हाउस ने मजबूत टॉप-लाइन और वॉल्यूम ग्रोथ के बीच 2,950 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ स्टॉक पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग रखी है। कुछ सुधार के बावजूद प्रमुख कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी से मार्जिन प्रभावित हुआ है। हाई रॉयल्टी रेट के लिए यूनीलिवर के साथ एक नया एग्रीमेंट किया गया था। हालांकि सेबी के अनुसार इसके लिए छोटे शेयरधारकों की मंजूरी तभी जरूरी है जब रॉयल्टी 2 फीसदी से ज्यादा हो।

CITI: इस ब्रोकिंग फर्म ने 3,050 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ स्टॉक पर इसकी 'बाई' रेटिंग रखी है। हाई रॉयल्टी की वजह से रिकवरी धीमी हुई है। वहीं इसकी रेवेन्यू ग्रोथ भी अंडरलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ से प्रभावित हुई है। HUL मैनेजमेंट का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मंदी की संभावना कम है और रॉयल्टी में इजाफे के बावजूद लॉन्ग टर्म CAGR गाइडेंस बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें