Hyundai Motor India listing: हुंडई मोटर इंडिया की लिस्टिंग 22 अक्टूबर को होगी और इस मौके पर कंपनी के टॉप एग्जिक्यूटिव्स भी मौजूद रहेंगे। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि इस इवेंट में कोरिया से दो दर्जन से भी ज्यादा अधिकारी भारत पहुचेंगे, जिसमें हुंडई मोटर ग्रुप के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ ई. चुंग (Euisun Chung) एवं हुंडई मोटर के प्रेसिडेंट और सीईओ जे चांग (Jaehoon Chang) भी शामिल होंगे।
