Get App

Hyundai Motor : हुंडई को प्रीमियमाइजेशन और EV में बढ़त का मिलेगा फायदा, मारुति की तुलना में बेहतर- सनी अग्रवाल

SBI सिक्योरिटीज के DVP रिसर्च सनी अग्रवाल का कहना है कि अगर मारुति और हुंडई की तुलना करें तो जिस तरह के रिटर्न रेशियो और मार्जिन प्रोफाइल हैं उसको देखते हुए हुंडई शहरी ग्राहकों को ज्यादा पसंद है। इसके अलावा इसको हुंडई को प्रीमियमाइजेशन का फायदा भी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2024 पर 11:33 AM
Hyundai Motor : हुंडई को प्रीमियमाइजेशन और EV में बढ़त का मिलेगा फायदा, मारुति की तुलना में बेहतर- सनी अग्रवाल
सनी अग्रवाल का ये भी कहना है कि वर्तमान स्तरों पर हु्ंडई फेयर वैल्यूएशन पर है

हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ की लिस्टिंग सपाट हुई। आज बाजार में इसकी एंट्री करीब 1.5 के डिस्काउंट पर हुई है। आज BSE पर ये स्टॉक 1931 रुपए पर और NSE पर 1,934 रुपए पर लिस्ट हुआ है। सीएनबीसी आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि हुंडई की आज फ्लैट लिस्टिंग हुई है। आईपीओ थोड़ महंगा था। इसका असर आज लिस्टिंग पर देखने को मिला है लेकिन आगे ये स्टॉक निवेशकों को पैसा बनाकर जरूर देगा। बाजार के इस माहौल में ये लिस्टिंग खराब नहीं मानी जाएगी। अब स्टॉक की अगली टेस्टिंग कंपनी के नतीजों के आने बाद बाजार में होगी।

SBI सिक्योरिटीज के DVP रिसर्च सनी अग्रवाल का कहना है कि अगर मारुति और हुंडई की तुलना करें तो जिस तरह के रिटर्न रेशियो और मार्जिन प्रोफाइल हैं उसको देखते हुए हुंडई शहरी ग्राहकों को ज्यादा पसंद है। इसके अलावा इसको हुंडई को प्रीमियमाइजेशन का फायदा भी है। हुंडई का आरओसी (ROC) भी मारुति से अच्छा है।

सनी अग्रवाल का ये भी कहना है कि वर्तमान स्तरों पर हु्ंडई फेयर वैल्यूएशन पर है। सनी ने ये भी कहा कि अगर आगे जाकर उन्हें हुंडई या मारुति में से किसी एक चुनाव करना पड़े तो वे हुंडई को ही चुनेंगे। हु्ंडई एक बहुत ही मजबूत ब्रॉन्ड है। कंपनी को क्रेटा के ईवी वर्जन के लॉन्च से फायदा मिलेगा। ईवी में हुंडई न्यू प्रोडक्ट लॉन्च के मामले में मारुति से थोड़ा आगे चल रहr है। ऐसे में अगर लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो के नजरिए से देखें तो मारुति की तुलना में हुंडई ज्यादा बेहतर दिख रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें