Get App

Hyundai Motor Share Price: नतीजों के बाद शेयर में 5% की तेजी, मॉर्गन स्टैनली बुलिश, जेफरीज दे रहा चेतावनी, जाने क्यों

Hyundai Motor India Share Price: मॉर्गन स्टेनली ने स्टॉक पर Overweight रेटिंग बरकरार रखी है और 2,438 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से 30 फीसदी की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में कंपनी के कारोबार में सुधार की उम्मीद है।

Sujata Yadavअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 11:21 AM
Hyundai Motor Share Price: नतीजों के बाद शेयर में 5% की तेजी, मॉर्गन स्टैनली बुलिश, जेफरीज दे रहा चेतावनी, जाने क्यों
Hyundai Motor India Share Price: क्रेटा बनाने वाली इस कंपनी का शेयर में 5 फीसदी बढ़कर 1942.30 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया।

Hyundai Motor India Share Price: क्रेटा बनाने वाली इस कंपनी का शेयर में 5 फीसदी बढ़कर 1942.30 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। कंपनी के मुनाफे में 24 फीसदी की गिरावट के बाद भी शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में कंपनी के ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर ब्रोकरेज फर्म ने राय दी है ।

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के शेयर 5.4 फीसदी बढ़कर 1,968.50 रुपये पर पहुंच गए, जिससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये हो गया। गुरुवार को आई इस तेजी के बावजूद, 2026 में यह स्टॉक 14.8 फीसदी नीचे है, जबकि बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में 13.2 फीसदी की गिरावट आई है।

मॉर्गन स्टेनली की क्या है राय

मॉर्गन स्टेनली ने स्टॉक पर Overweight रेटिंग बरकरार रखी है और 2,438 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से 30 फीसदी की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में कंपनी के कारोबार में सुधार की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें