अगले एक महीने में शेयर बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। हाल ही में लिस्ट हुई करीब 22 कंपनियों के एंकर निवेशकों की लॉक-इन अवधि अगले एक महीने में समाप्त हो रही है। इसके चलते शेयर बाजार में 2.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक के शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। इन कंपनियों में हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India), डॉ अग्रवाल हेल्थ केयर (Dr Agarwal's Health Care), स्विगी (Swiggy), और वार एनर्जीज (Waaree Energies) जैसे नाम शामिल हैं।
