Get App

Hyundai TaTa Motors Stocks: हुंडई और टाटा मोटर्स के शेयर बने रॉकेट, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.25 फीसदी उछला

Hyundai TaTa Motors Stocks: 19 अगस्त को Tata Motors, Bajaj Auto, Samvardhana Motherson, MRF और Hyundai Motor सहित कई ऑटो कंपनियों के शेयरों में उछाल दिखा। सबसे ज्यादा तेजी हुंडई और टाटा मोटर्स के शेयरों में दिखी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2025 पर 3:21 PM
Hyundai TaTa Motors Stocks: हुंडई और टाटा मोटर्स के शेयर बने रॉकेट, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.25 फीसदी उछला
मारुति, ह्यूंडई और टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में ऐसी कई गाड़ियां हैं, जिनकी कीमतें जीएसटी घटने से कम हो जाएंगी।

ऑटो कंपनियों के शेयरों में 19 अगस्त को भी तेजी जारी रही। इसका असर निफ्टी ऑटो इंडेक्स और निफ्टी ईवी इंडेक्स पर दिखा। दोनों सूचकांकों में 1-1 फीसदी का उछाल आया। इसकी बड़ी वजह रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई फिर से शुरू होने की उम्मीद है। दूसरा, जीएसटी में कमी के एलान का पॉजिटिव असर भी ऑटो कंपनियों के शेयरों पर दिख रहा है। खबर है कि चीन रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई पर प्रतिबंध हटाने को तैयार हो गया है। भारत की यात्रा पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई का वादा किया है।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल

रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई शुरू होने से ऑटो कंपनियों खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली कंपनियों को फायदा होगा। 19 अगस्त को Tata Motors, Bajaj Auto, Samvardhana Motherson, MRF और Hyundai Motor सहित कई ऑटो कंपनियों के शेयरों में उछाल दिखा। सबसे ज्यादा तेजी ह्यूंडई और टाटा मोटर्स के शेयरों में दिखी। हुंडई का शेयर 4.82 फीसदी चढ़कर 2,540 रुपये पर पहुंच गया। टाटा मोटर्स का शेयर 3.55 फीसदी चढ़कर 699.80 रुपये पर पहुंच गया।

चीन से रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई शुरू होगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें