Get App

Hyundai भारत को 2030 तक अपना दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बनाएगी, कंपनी के सीईओ ने बताया पूरा प्लान

ह्युंडई मोटर कंपनी (एचएमसी) के सीईओ जोस मुनोज ने कहा कि हम इंडिया को नंबर चार से नंबर 2 पर लाना चाहते हैं। इसे हम 2030 तक या इससे पहले करना चाहते हैं। नॉर्थ अमेरिका के बाद इंडिया दूसरे पायदान पर होगा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 15, 2025 पर 8:46 PM
Hyundai भारत को 2030 तक अपना दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बनाएगी, कंपनी के सीईओ ने बताया पूरा प्लान
ह्यूंडई इंडिया में अपनी जो व्हीकल्स बेचती है वे 100 फीसदी भारत में बने होते हैं। यह भारत की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्टर है।

ह्यूंडई इंडिया को 2030 तक या इससे पहले अपना दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बनाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने लोकलाइजेशन पर फोकस बढ़ाया है। कंपनी कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करना चाहती है। साथ ही एक्सपोर्ट्स के साथ ही रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिहाज से इंडिया पर उसका ज्यादा जोर होगा। ह्युंडई मोटर कंपनी (एचएमसी) के सीईओ जोस मुनोज ने 15 अक्टूबर को मुंबई को मीडिया को यह जानकारी दी।

कंपनी भारत को चौथे पायदान से दूसरे पायदान पर लाना चाहती है

मुनोज ने कहा, "हम इंडिया को नंबर चार से नंबर 2 पर लाना चाहते हैं। इसे हम 2030 तक या इससे पहले करना चाहते हैं। नॉर्थ अमेरिका के बाद इंडिया दूसरे पायदान पर होगा। हमारी कुल सेल्स में इसकी 15 फीसदी हिस्सेदारी होगी।" उन्होंने कहा कि इसके लिए कंपनी ने 26 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने का प्लान बनाया है। इनमें से 7 नए सेगमेंट में होंगे।

ह्युंडई के लिए बीते 30 सालों से इंडिया चीन से ज्यादा महत्वपूर्ण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें