Top Bullish picks: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निफ्टी में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। 80 प्वाइंट के दबाव के साथ 24700 के करीब इंडेक्स कामकाज कर रहा है। HDFC बैक, भारती, M&M और TCS ने दबाव बनाया। बैंक निफ्टी फ्लैट, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में आज अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। INDIA VIX करीब 7% उछला है। रियल एस्टेट शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिल रहा है। निफ्टी रियल एस्टेट इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा है जबकि प्रेस्टीज, ओबेरॉय और लोढ़ा 3% ज्यादा उछले है। साथ ही सरकारी बैंकों और कैपिटल गुड्स में भी रौनक देखने को मिल रही है। लेकिन मेटल कंपनियों में आज दबाव दिख रहा है। इसबीच वीवो मोबाइल के साथ ज्वाइंट वेंचर करार के बाद डिक्सन टेक में तेजी देखने को मिली है। शेयर में 4% का उछाल आया है। JV में वीवो के स्मार्टफोन और दूसरे electronic devicesबनेंगे। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
