Stock Picks:गिरते बाजार में भी आज के बिग स्टॉक बनकर उभरेंगे ये शेयर, दांव लगा कमा सकते है तगड़ा मुनाफा

अनुज सिंघल का कहना है कि डिफेंस शेयरों में तेजी बढ़ सकती है। रक्षा मंत्रालय से कंपनियों को ऑर्डर बढ़ रहे हैं। HAL को `13500 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। HALके शेयर में चार हफ्ते से तेजी देखने को मिल रही है और ये स्टॉर सभी मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Dec 16, 2024 पर 10:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज ने कहा कि आईटीसी रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। 200 DMA के सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी रही।

बाजार की शुरुआत आज लाल निशान में हुई। निफ्टी 24750 के नीचे खुला। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

वेदांता पर फोकस (GREEN)

आज चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए बोर्ड बैठक होगी। कंपनी अब तक 35 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दे चुकी है। चार्ट पर 14 साल के बाद ब्रेकआउट की तैयारी कर रहा है। जिसके चलते इस स्टॉक में अनुज सिंघल इस स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे है।


फोकस में डिक्सन (GREEN)

डिक्सन टेक ने Vivo मोबाइल से JV करार किया है। स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए JV किया है।JV में डिक्सन का 51% और Vivo का 49% हिस्सा होगा। चार्ट पर शानदार मोमेंटम, 11 महीनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

फोकस में HAL, BEL (GREEN)

अनुज सिंघल का कहना है कि डिफेंस शेयरों में तेजी बढ़ सकती है। रक्षा मंत्रालय से कंपनियों को ऑर्डर बढ़ रहे हैं। HAL को `13500 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। HALके शेयर में चार हफ्ते से तेजी देखने को मिल रही है और ये स्टॉर सभी मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं BEL, तीन हफ्ते से तेजी, सभी मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है।

DELHIVERY

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। 20 DEMA और 50 DMA पार हुआ है।शेयर शुक्रवार को 100 DMA तक पहुंचा । अच्छी डिलिवरी खरीदारी नजर आई। वायदा में शॉर्ट कवरिंग दिखी है।

ITC

अनुज ने कहा कि आईटीसी रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। 200 DMA के सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी रही। शेयर 20 DEMA के करीब बंद हुआ। शुक्रवार को दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम दिखी। डिलिवरी और AI एक तिमाही के ऊंच स्तर पर है। वायदा में मजबूत लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। तंबाकू प्रोडक्ट पर 35% GST प्रस्ताव शायद ठंडे बस्ते में जा रहा है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए इन लेवल्स पर लगाए दांव, बनेगा पैसा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।